क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल

On: जनवरी 27, 2026 12:44 अपराह्न
Follow Us:
cg weather update: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के साथ गरजेंगे बादल
---Advertisement---

CG Weather Update: जनवरी माह की विदाई नजदीक है, लेकिन छत्तीसगढ़ में ठंड अभी कायम है। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव के संकेत दिए हैं। दो सक्रिय मौसम तंत्र और नए पश्चिमी विक्षोभ की एंट्री के चलते आने वाले दिनों में हल्की बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई गई है।

Umbrella Rain Monsoon Season 300x200
.

मौसम विभाग के अनुसार, 28 जनवरी को उत्तरी छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। इसके साथ ही तीन दिन बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। बीते कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा रही थी।

सोमवार को पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम शुष्क बना रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश दर्ज नहीं की गई।

Monsoon Rain 082150589 16x9 0 300x169

30 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ डालेगा असर

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ 58 डिग्री पूर्व और 20 डिग्री उत्तर में स्थित है। इसके साथ ही हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक प्रेरित चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इसके अलावा 30 जनवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है।

27 जनवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं 28 और 29 जनवरी को सरगुजा और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभावित है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में तापमान लगभग स्थिर रहने की संभावना है।

रायपुर में आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज सुबह के समय धुंध देखने को मिल सकती है। दिन के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास बने रहने की संभावना है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });