क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव, आज और कल भारी बारिश का अलर्ट

On: जुलाई 2, 2026 11:45 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बस्तर संभाग के एक-दो स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश के कई हिस्सों में आज और कल भारी से अति भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।tcw

राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। दोपहर तक उमस ने लोगों को परेशान किया, जिसके बाद हल्की बूंदाबांदी से मौसम सुहाना हो गया। आज भी राजधानी में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है।

मौसम प्रणाली का हाल

मौसम विभाग के अनुसार एक मौसमी द्रोणिका पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से तक औसत समुद्र तल पर फैली हुई है। यह समुद्र तल से लगभग 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश से बदला मौसम, कई जिलों में बरसे बादल; तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट

इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और उससे लगे दक्षिणी बांग्लादेश के ऊपर समुद्र तल से 1.5 से 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुक रहा है। इसके प्रभाव से 3 जुलाई 2026 के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

वहीं उत्तर छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर एक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके कारण प्रदेश में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं।

सामान्य से 60% कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में अब तक सामान्य से लगभग 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मानसून के सक्रिय होने के बाद आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियों में तेजी आने की उम्मीद है।

CG Weather Update

इन जिलों का तापमान

पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा बिलासपुर में 34 डिग्री, जशपुर में 33.5 डिग्री, अंबिकापुर में 33.1 डिग्री, कोरबा में 32.9 डिग्री, दुर्ग में 30.6 डिग्री और जगदलपुर में 28.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवा चलने और बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });