क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी, अगले 4 दिन कम होगी बारिश; इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

On: जुलाई 11, 2026 11:59 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार फिलहाल धीमी पड़ गई है। बीते दो दिनों तक राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में अच्छी बारिश के बाद अब मौसम ने करवट ले ली है। बारिश थमने से लोगों को एक बार फिर गर्मी और उमस का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम बनने का इंतजार है। हालांकि अगले चार दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना बनी हुई है।tcw

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। इस दौरान दुर्ग में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस और राजनांदगांव में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मध्य उत्तर प्रदेश के उत्तरी हिस्से में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अभी सक्रिय है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से लगभग 9.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक फैला हुआ है। इसके अगले 24 घंटों में धीरे-धीरे कमजोर होने की संभावना है। वहीं मानसून द्रोणिका गंगानगर, रोहतक, मध्य उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर होते हुए मिजोरम तक फैली हुई है, जिसका असर छत्तीसगढ़ के मौसम पर भी पड़ रहा है।

CG Weather Update:

रायपुर का मौसम

शनिवार को राजधानी रायपुर और आसपास के क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

CG Weather Update

इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान रघुनाथनगर, कुसमी और बड़ेबचेली में 5-5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं कापू, दर्री, लैलूंगा, शंकरगढ़, कोरबा, बैकुंठपुर, प्रेमनगर और मुंगेली में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा बिलासपुर, अकलतरा, बीजापुर, दुर्गकोंदल और सारागांव सहित कई क्षेत्रों में 2 सेंटीमीटर, जबकि जांजगीर, सूरजपुर, जगदलपुर, अंबिकापुर, दंतेवाड़ा, भानुप्रतापपुर, मैनपुर, पेंड्रा, चांपा और अन्य इलाकों में 1 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

CG Weather Update

अगले 2 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। खराब मौसम के दौरान लोगों को खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है।

इन जिलों के लिए यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने शनिवार के लिए सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, गरियाबंद, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });