रायपुर। GPM जिले के कोटमीकला हाट बाजार में सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी की हत्या और लाखों के जेवर लूटकांड का पुलिस ने बड़ा खुलासा कर दिया है। वारदात के 8 दिन बाद पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोच लिया है। आरोपियों के पास से देशी कट्टा, जिंदा कारतूस, लूटे गए सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले सराफा व्यापारियों की रेकी की, फिर बाजार में मौका देखकर प्रदीप सोनी से जेवरों से भरा बैग छीनने की कोशिश की। जब व्यापारी ने विरोध किया तो आरोपियों ने गोली मार दी और जेवर लेकर फरार हो गए।. जांच के दौरान पुलिस ने साइबर तकनीक, मोबाइल लोकेशन और मुखबिरों की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई। गिरफ्तार आरोपियों में खुशीराम साहू, राजाराम साहू और गया प्रसाद रजक शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात कबूल कर ली है।. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर छिपाकर रखा गया लूट का सामान, हथियार और कारतूस भी बरामद कर लिया है। हालांकि इस वारदात में शामिल शूटर समेत कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीम दूसरे राज्यों में दबिश दे रही है।. इस सनसनीखेज हत्याकांड के खुलासे के बाद इलाके में राहत है, लेकिन पुलिस अब फरार आरोपियों तक पहुंचने में जुटी हुई है।. Tags: Chhattisgarh Robbery Case, Gaurela-Pendra-Marwahi News, Gold Jewellery Loot, GPM Crime Updates, GPM Police Action, Recovered Katta, Kotmikala Robbery Case, Pradeep Soni Murder Case, Sarafa Vyapari Murder