क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Dhamtari News: सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, कारण जान उड़ जाएंगे होश

On: फ़रवरी 18, 2026 7:09 अपराह्न
Follow Us:
dhamtari news: सरकारी स्कूल के 35 बच्चों ने काटी अपनी कलाइयां, कारण जान उड़ जाएंगे होश
---Advertisement---

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिला से एक चौंकाने वाला और हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी मिडिल स्कूल के 35 छात्रों ने अपनी ही कलाइयों को नुकीली चीज से जख्मी कर लिया। यह घटना लगभग एक महीने पुरानी है, जो परिजनों की शिकायत के बाद अब सामने आई है। मामले के उजागर होते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया और तत्काल प्रशासन-पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच शुरू कर दी। (धमतरी सरकारी स्कूल 35 बच्चों ने काटी कलाइयां)

Cutting 01 1024x576 1 300x169

पूरा मामला कुरूद ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम दहदहा (Dahdaha school 35 students cut wrists) स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला का है। ब्लॉक मुख्यालय से करीब 5 किलोमीटर दूर राजिम रोड पर स्थित इस स्कूल में कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं में पढ़ने वाले 35 छात्र-छात्राओं ने अपने हाथ की कलाई को किसी नुकीली वस्तु से काट लिया था। यह बात 13 फरवरी को तब सामने आई, जब एक छात्र के परिजनों ने स्कूल प्राचार्य से इसकी शिकायत की। (दहदहा स्कूल 35 बच्चों ने काटी कलाइयां)

Dhamtari School Incident 300x169

जांच के दौरान पाया गया कि सभी बच्चों की कलाई के पास कट के निशान थे, हालांकि घाव भर चुके थे और ध्यान से देखने पर ही निशान दिखाई दे रहे थे। ग्राम सरपंच डीलन चंद्राकर ने बताया कि यह घटना करीब एक माह पुरानी है और सभी बच्चे एक ही मिडिल स्कूल में अध्ययनरत हैं।

शुरुआत में नशे से जुड़ा माना गया मामला

प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई गई कि बच्चों ने नशे के प्रभाव में ऐसा किया होगा। कुरूद BEO चंद्रकुमार साहू ने बताया कि सूचना मिलने के बाद तत्काल जिला प्रशासन को अवगत कराया गया।

इसके बाद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और एसपी सूरज सिंह परिहार के निर्देश पर शिक्षा, स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई। 16 फरवरी को DSP रागिनी तिवारी, तहसीलदार कुरूद सूरज बंझोर, बीएमओ डॉक्टर हेमराज देवांगन और बीईओ चंद्रकुमार साहू की टीम स्कूल पहुंची और परिजनों व शिक्षकों से चर्चा की।

मनोचिकित्सक की काउंसलिंग में सामने आई सच्चाई

जांच के दौरान सभी बच्चों की मनोचिकित्सक से काउंसलिंग कराई गई। काउंसलिंग में बच्चों ने बताया कि पहले एक बच्चे ने हाथ काटा था, जिसके बाद देखा-देखी अन्य बच्चों ने भी ऐसा किया। यह घटना करीब 20-25 दिन पुरानी है।

DSP रागिनी तिवारी ने बताया कि बच्चों ने इसे एक तरह के चैलेंज और बहादुरी दिखाने के लिए किया था। यह किसी फैशन या सोशल मीडिया ट्रेंड की तरह फैल गया, जिसमें बच्चों ने एक-दूसरे की नकल करते हुए अपनी कलाइयां काट लीं। (Dhamtari school 35 students cut wrists)

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });