क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Durg News: झगड़ा शांत कराने पर सहायक शिक्षक से मारपीट, छट्ठी कार्यक्रम के विवाद का लिया बदला

On: जनवरी 27, 2026 1:47 अपराह्न
Follow Us:
durg news: झगड़ा शांत कराने पर सहायक शिक्षक से मारपीट, छट्ठी कार्यक्रम के विवाद का लिया बदला
---Advertisement---

Durg News: दुर्ग जिले में छट्ठी कार्यक्रम के दौरान झगड़ा शांत कराना एक सहायक शिक्षक को भारी पड़ गया। आपसी विवाद में उलझे युवकों को समझाने पर बाद में उन्हीं युवकों ने शिक्षक के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना में शिक्षक को आंख, दांत, कंधे, कान और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।. प्राप्त जानकारी के अनुसार, जलेबी चौक कैंप-01 भिलाई निवासी संजय सिंह कुशवाहा (35) तितुरडीह स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। 25 जनवरी को वे अपने मित्र पिंटू लहरी सहित अन्य लोगों के साथ ग्राम एम जामगांव में आयोजित छट्ठी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। कार्यक्रम के दौरान कुछ युवक आपस में झगड़ रहे थे, जिन्हें संजय सिंह ने समझाइश देकर शांत कराया।. बताया गया कि रात करीब 11 बजे कार्यक्रम से लौटने के बाद संजय सिंह अपने मित्रों के साथ सुपेला भिलाई स्थित लोहिया पेट्रोल पंप के पीछे संजय नगर मैदान में खड़े थे। तभी रोहित साहू उर्फ पदुम, अजय जोशी और शेखर निर्मलकर वहां पहुंचे और छट्ठी कार्यक्रम के दौरान ज्यादा बोलने का आरोप लगाते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर तीनों ने एकराय होकर शिक्षक के साथ मारपीट शुरू कर दी।. पीड़ित के अनुसार, आरोपियों ने हाथ-मुक्कों और लातों से हमला किया और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में शिक्षक के दाहिनी आंख के पास, दांत, कंधे, कान, मुंह और कमर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के दौरान पिंटू लहरी, गोविंद सोनवानी और वीरेंद्र बंभोले ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।. पीड़ित शिक्षक की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });