अब JEE Main एस्पिरेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेन्स टूल जेमिनी (Gemini) पर जाकर मॉक टेस्ट दे सकते हैं। अमेरिकी मल्टीनेशनल कंपनी गूगल ने इंडियन स्टूडेंट्स के लिए अपने AI टूल पर मॉक टेस्ट तैयार किया है। यह फ्री ऑफ कास्ट है। इसे कोई भी सॉल्व कर सकता है। गूगल के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर यानी CEO सुंदर पिचाई ने 29 जनवरी को इसकी जानकारी दी। इससे एक दिन पहले गूगल जेमिनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। PW और Careers360 हैं कंटेंट पार्टनर गूगल ने JEE Mains मॉक टेस्ट के लिए 2 कंपनियों के साथ पार्टनरशिप की है। इसके लिए इंडिया के भरोसेमंद एडटेक प्लेटफॉर्म्स PhysicsWallah (PW) और Careers360 के साथ हाथ मिलाया है। सारा स्टडी मटेरियल और सवाल इन्हीं एक्सपर्ट्स ने वेरिफाई किए हैं। जेमिनी पर मॉक टेस्ट की खास बात है कि हर सवाल के 4 ऑप्शन मिलते हैं। अगर आप चाहें तो सही जवाब को जेमिनी से एक्सप्लेन करने के लिए भी कह सकते हैं। जेमिनी लेफ्ट साइड पर उस पूरे सवाल को समझा भी देगा। मॉक टेस्ट के लिए मिलेगा 3 घंटे का समय तीनों सेट में 75 क्वेश्चन्स होंगे, जिन्हें सॉल्व करने के लिए 3 घंटे का समय मिलेगा। स्टूडेंट्स चाहे तो सब्जेक्ट वाइज भी टेस्ट दे सकते हैं। साथ ही तय कर सकते हैं कि पहले उन्हे कौन से सब्जेक्ट के क्वेश्चन्स सॉल्व करने हैं। आसान भाषा में एक्सप्लेन भी करेगा जेमिनी ?
Gemini AI पर JEE Mains के फ्री मॉक टेस्ट:PW और Careers360 ने मिलकर तैयार किए पेपर, जानें अटेम्प्ट करने का तरीका
By worldprime
On: जनवरी 30, 2026 6:30 अपराह्न
---Advertisement---



