Janjgir Champa Murder: जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरगांव पिपरा के मरखट्टी इलाके में एक खेत से 21 वर्षीय युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जांच में जुटी नवागढ़ पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।. मिली जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह जब ग्रामीण खेत में पहुंचे तो जोताई किए गए खेत में 21 वर्षीय युवती का अर्धनग्न शव देखा। जिसके बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल नवागढ़ पुलिस को सूचना दी गई। युवती की पहचान पूनम महंत, पिता विसंबर दास महंत, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी पिपरा के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि पूनम बीती रात से घर नहीं लौटी थी, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।. सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सहमति से शारीरिक संबंध बनाना पाया गया है, क्योंकि युवती के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं. इसके साथ जांच के दौरान एक संदेही का नाम सामने आया है, जिसे पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।
Janjgir Champa Murder: खेत में लापता युवती की अर्धनग्न लाश, शारीरिक संबंध बनाने के बाद हत्या की आशंका, एक संदेही हिरासत में
By worldprime
On: जनवरी 27, 2026 6:38 अपराह्न
---Advertisement---





