क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Janjgir Champa Rape: महिला से रेप कर बनाया वीडियो, इंस्टा पर किया अपलोड ढोंगी बाबा ने कई बार बनाएं संबंध

On: अप्रैल 22, 2026 7:00 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Janjgir Champa Rape: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक ढोंगी बाबा द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने इलाज के नाम पर महिला को झांसे में लेकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है। (निर्मल बाबा ने महिला से रेप). पीड़िता ने 11 अप्रैल 2026 को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान आरोपी निर्मल बाबा (60) क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए आया था और खुद को चमत्कारी बताकर लोगों की समस्याएं दूर करने का दावा कर रहा था। (निर्मल बाबा रेप केस जांजगीर चांपा). पीड़िता को शरीर में दर्द की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए वह अपनी सहेली के साथ बाबा के पास पहुंची। आरोपी ने उसे भरोसे में लेकर हाथ देखकर ठीक करने का झांसा दिया और उसका मोबाइल नंबर ले लिया।. इसके बाद 26 मार्च को आरोपी ने पीड़िता को बाजार बुलाया और प्रसाद देकर अपने झांसे में ले लिया। फिर वह उसे बिलासपुर ले गया और वहां से ट्रेन के जरिए मध्यप्रदेश के मैहर पहुंचा, जहां एक होटल में ठहराया।. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इलाज के बहाने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया और अश्लील तस्वीरें खींच लीं। 1 अप्रैल को वह उसे बिलासपुर में छोड़कर फरार हो गया।(Nirmal Baba Rape Case Janjgir Champa). घटना के बाद आरोपी लगातार पीड़िता को फोन कर परेशान करता रहा। जब पीड़िता ने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो आरोपी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर अश्लील फोटो पोस्ट कर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। (Instagram Blackmail Case Janjgir Champa). मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की। तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी का लोकेशन हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में ट्रेस किया गया, जहां दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });