क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kanker न्यूज: 2 महिलाओं को बेचने के आरोप से गांव में तनाव, एक महिला ने वीडियो कॉल में कहा- अपनी मर्जी से गई, दूसरी महिला की तलाश जारी

On: जनवरी 15, 2026 1:01 अपराह्न
Follow Us:
kanker news: 2 महिलाओं को बेचने के आरोप से गांव में तनाव, फिर एक महिला वीडियो कॉल कर बोली अपनी मर्जी से गई, दूसरी की तलाश जारी
---Advertisement---

Kanker News: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के ग्राम बांगाबारी में दो महिलाओं और एक मासूम बच्ची को बेचने के आरोपों से बीते दो दिनों से गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बीच उस समय मामले ने नया मोड़ ले लिया, जब कथित रूप से बेची गई एक महिला ने पुलिस से वीडियो कॉल पर संपर्क कर सच्चाई सामने रखी।

मामला कांकेर जिले की दुधावा चौकी अंतर्गत ग्राम बांगाबारी का है। ग्रामीणों ने गांव की ही महिला जयबत्ती पर आरोप लगाया था कि उसने दो महिलाओं और एक बच्ची को राजस्थान में बेच दिया है। आरोप सामने आने के बाद गांव में ग्राम सभा आयोजित की गई, जहां जयबत्ती द्वारा कथित रूप से जुर्म कबूल करने से जुड़ा एक पत्र और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पूरे गांव में आक्रोश और तनाव का माहौल बन गया।

Image 49 8 300x169

वीडियो कॉल से बदली तस्वीर

मामले ने तब और तूल पकड़ लिया, जब खबर मीडिया तक पहुंची। हालांकि शाम होते-होते पुलिस को बड़ी जानकारी मिली। जयबत्ती की भांजी, जिस पर बेचने का आरोप लगाया जा रहा था, पुलिस के संपर्क में आई। पुलिस ने महिला से वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत की।

महिला ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के मंदसौर में है और उसने अपनी मर्जी से वहीं के निवासी रमेश गुर्जर से शादी की है। महिला ने स्पष्ट किया कि वह किसी के दबाव या बहकावे में नहीं गई है और उसका तीन साल का बच्चा भी सुरक्षित है। उसने जयबत्ती पर लगाए जा रहे सभी आरोपों को निराधार बताया।

Image 47 6 1024x576 1 300x169

ग्राम सभा में वसूली का आरोप

मामला यहीं नहीं थमा। जयबत्ती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम सभा के दौरान उससे जबरन 25 हजार रुपये की वसूली की गई। इस शिकायत के बाद नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंच गए। पुलिस ने घंटों समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद ग्रामीण शांत होकर लौटे।

दूसरी महिला की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में एक महिला और उसकी बच्ची पूरी तरह सुरक्षित पाई गई हैं और महिला ने स्वेच्छा से जाने की पुष्टि की है। वहीं दूसरी महिला के मामले में गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई हैं और जल्द ही उसे भी सुरक्षित बरामद करने का दावा किया जा रहा है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });