क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Korba News: गोबर गैस टैंक में मिली 2 साल के मासूम की लाश, कल दोपहर से था लापता

On: फ़रवरी 17, 2026 6:27 अपराह्न
Follow Us:
korba news: गोबर गैस टैंक में मिली 2 साल के मासूम की लाश, कल दोपहर से था लापता
---Advertisement---

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बरेलीमुंडा गोपालपुर गांव में 2 साल के मासूम बच्चे की लाश गोबर गैस टैंक (Korba Biogas Tank Child Death) में मिली। मासूम कल दोपहर से लापता था और परिजन रातभर उसकी तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। आज सुबह बंद गोबर गैस टैंक से उसका शव बरामद हुआ। (कोरबा गोबर गैस टैंक में 2 साल के मासूम की लाश). मृतक मासूम की पहचान हर्ष कंवर के रूप में हुई है। बताया गया कि हर्ष के माता-पिता रोजी-मजदूरी के लिए कुछ समय पहले तमिलनाडु गए हुए थे। इस दौरान हर्ष अपने दादा प्रमोद कंवर और दादी के साथ गांव में रह रहा था। कल दोपहर हर्ष घर में खेल रहा था, जबकि परिवार के अन्य सदस्य आराम कर रहे थे। जब सभी सोकर उठे तो हर्ष घर में नजर नहीं आया। (2 साल के बच्चे की गोबर गैस टैंक में लाश). इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन रातभर खोजबीन के बावजूद कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आज सुबह घर की बाड़ी में बने बंद गोबर गैस टैंक (Child Death Biogas Tank Korba) को खोलने पर हर्ष का शव अंदर मिला। घटना की सूचना मिलते ही दर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });