Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेदर कोना में 25 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर भूत-प्रेत के भय में आत्मघाती कदम उठाया। युवक की पहचान रामकृष्ण के रूप में हुई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। (भूत-प्रेत के भय में युवक ने चाकू से काटा अपना गला; फिर कुएं में कूदा). जानकारी के अनुसार, युवक ने पहले घर में ही चाकू से अपने गले (Korba Youth Suicide Attempt) पर वार कर लिया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वह घर से बाहर भागा और पास के एक कुएं में कूद गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने उसे किसी तरह कुएं (Korba Man Jumped Into Well) से बाहर निकाला, लेकिन वह वहां से भी भागने लगा।. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद उसे दोबारा पकड़ा और उपचार के लिए कोरबा लाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टर उसकी जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल सिविल लाइन थाना क्षेत्र पुलिस मामले की जांच कर रही है। (कोरबा युवक ने गला काटा फिर कुएं में कूदा)
Korba News: भूत-प्रेत के भय में युवक ने चाकू से काटा अपना गला, फिर भागकर कुएं में कूदा, हालत गंभीर
By worldprime
On: फ़रवरी 18, 2026 1:36 अपराह्न
---Advertisement---





