क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Kurud Abhanpur Rail Line: कुरुद-अभनपुर रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन, मार्च से शुरू होने की उम्मीद

On: फ़रवरी 20, 2026 12:28 अपराह्न
Follow Us:
kurud abhanpur rail line: कुरुद अभनपुर रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन, मार्च से शुरू होने की उम्मीद
---Advertisement---

Kurud Abhanpur Rail Line: रायपुर जिले के अभनपुर से कुरुद के बीच बड़ी रेल लाइन पर परिचालन शुरू करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। बुधवार को एसई सर्कल कोलकाता के सीआरएस ने रेल खंड का विस्तृत निरीक्षण किया। दो चरणों में हुई इस जांच में अभनपुर से कुरुद तक 22.43 किमी लंबे रेल खंड के सुरक्षा मानकों की सूक्ष्मता से पड़ताल की गई। (कुरुद-अभनपुर रेल लाइन पर जल्द दौड़ेगी ट्रेन)

Dhamtari Railway Line 300x200

पटरियों और सिग्नलिंग की बारीकी से जांच

करीब 8 मोटर ट्रॉली के माध्यम से सीआरएस सहित विशेषज्ञों की टीम ने पटरियों की फिटिंग, सिग्नलिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिक पोल की दूरी और रेलवे ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान रेल ट्रैक में किसी प्रकार की तकनीकी खामी नहीं पाई गई। (अभनपुर कुरुद रेल लाइन)

Image 443d14 300x245

स्टेशन परिसर में मिलीं कुछ कमियां

इसके बाद कुरुद रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया गया, जहां कुछ तकनीकी खामियां सामने आईं। ब्रांडिंग-अर्थिंग कनेक्शन सेक्शन में दो स्थानों पर प्लेट अर्थ रॉड नहीं लगी पाई गई, जिस पर सीआरएस ने नाराजगी जताते हुए सुधार के निर्देश दिए। ईआई कक्ष के दरवाजे के दोनों पल्लों में सेंसर लगाए गए थे, जबकि नियम अनुसार एक ही पल्ले में सेंसर लगाया जाना था।

इसके अलावा प्लेटफॉर्म और स्टेशन के प्रथम तल के अन्य हिस्सों में भी छोटी-बड़ी कमियां मिलीं, जिन्हें जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

Cg Rpr 02 Kurud Railseva Avb 7212549 19022026172307 1902f 1771501987 728 300x169

110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से स्पीड ट्रायल

निरीक्षण के बाद कुरुद से 110 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाकर स्पीड ट्रायल लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि यदि सभी औपचारिकताएं पूरी हो जाती हैं तो अभनपुर से कुरुद के बीच मार्च महीने से रेल परिचालन शुरू होने की उम्मीद है।

निरीक्षण के दौरान रायपुर रेल मंडल के डीआरएम दयानंद सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });