क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Mahasamund Murder: बर्थडे की रात छात्रा का मर्डर, रेत में दबी मिली लाश; खोपड़ी भी टूटी

On: जून 24, 2026 1:51 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Mahasamund Murder: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में 18 वर्षीय छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की लाश नाले के किनारे रेत में दफन मिली। शव का कुछ हिस्सा रेत से बाहर निकलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। प्रारंभिक पोस्टमार्टम में सिर पर करीब 6 इंच लंबा गहरा घाव और खोपड़ी टूटने की पुष्टि हुई है। पुलिस प्रेम प्रसंग समेत कई पहलुओं पर जांच कर रही है और बॉयफ्रेंड सहित 4 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।. जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान झारा गांव निवासी भारती टंडन के रूप में हुई है। उसने हाल ही में 11वीं की पढ़ाई पूरी कर 12वीं कक्षा में प्रवेश लिया था। परिवार के मुताबिक 19 जून को उसने अपना 18वां जन्मदिन मनाया था। उसी रात करीब 3 बजे वह घर से लापता हो गई।. परिजनों ने 20 जून को रिश्तेदारों और परिचितों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद खल्लारी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।. 22 जून को गांव से कुछ दूरी पर स्थित नाले के पास रेत में दफन एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने रेत हटाकर शव बाहर निकाला। शव की पहचान भारती टंडन के रूप में हुई। शव के पैर के पंजों को जानवर नोच चुके थे और शरीर का निचला हिस्सा बिना कपड़ों के मिला। लेगिंग्स कुछ दूरी पर बरामद हुई।. पोस्टमार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में सिर पर धारदार हथियार से जोरदार वार के निशान मिले हैं। चोट इतनी गंभीर थी कि खोपड़ी टूट गई थी। जांघों पर भी गहरे खरोंच के निशान पाए गए हैं। दुष्कर्म की संभावना को देखते हुए डॉक्टरों ने बायोलॉजिकल सैंपल सुरक्षित कर फॉरेंसिक जांच के लिए रायपुर भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी।. पुलिस ने जांच के दौरान युवती के संपर्क में रहने वाले 4 युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें उसका कथित बॉयफ्रेंड भी शामिल है। सभी संदिग्धों के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल्स और सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Bilaspur News: रिवर व्यू इलाके में नवजात का शव मिलने से सनसनी, CCTV खंगाल रही पुलिस

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Couple Suicide: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड ने लगाई फांसी, एक ही दुपट्टे से लटके मिले शव

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सफलता का वैज्ञानिक सूत्र: औसत से थोड़ा ऊपर सोचें, जमीन से जुड़े रहें; अंधाधुंध दौड़ से बचें तो संतुष्टि निश्चित

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दावा- ट्रम्प टैरिफ को लेकर कॉमर्स मिनिस्टर पर भड़के थे:कहा- भारत अमेरिकी सामान पर 175% टैरिफ लगाता है, तुम्हारे आंकड़े बकवास हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर भड़कीं एक्ट्रेस:आंचल खुराना बोलीं- सिया को धक्का देकर खत्म कर देना चाहिए, कोई केस नहीं होना चाहिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत:50-55 लोगों के दबे होने की आशंका, 4 का रेस्क्यू; सेना भी बचाव में जुटी

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });