क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

MP के पीथमपुर में केमिकल वेस्ट कंपनी में भीषण आग:रेलवे-डिफेंस सप्लायर कंपनियां भी जलीं; धमाकों से दहशत, देर रात तक आग बेकाबू

On: अप्रैल 22, 2026 12:12 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र के सेक्टर-3 स्थित हजारगो इंडस्ट्रीज में मंगलवार रात करीब 9:45 बजे लगी भीषण आग 5 घंटे बाद भी काबू में नहीं आ सकी है। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की रेलवे और डिफेंस सेक्टर को सप्लाई करने वाली कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं और भारी नुकसान हुआ है। आग लगते ही कुछ ही मिनटों में हालात बेकाबू हो गए। केमिकल ड्रमों में लगातार धमाके होने लगे, जिससे पूरा औद्योगिक क्षेत्र दहशत में आ गया। जिस समय आग लगी, उस वक्त करीब 10 मजदूर काम कर रहे थे, जिन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया। वेस्ट मैनेजमेंट और केमिकल कचरे के निस्तारण का काम करने वाली इस यूनिट में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया और लपटें आसपास की अन्य फैक्ट्रियों तक पहुंच गईं, जिसके बाद कई यूनिटों को खाली कराना पड़ा। इंदौर समेत आसपास के शहरों से दमकल की गाड़ियां लगातार मौके पर पहुंच रही हैं। अब तक 14 फायर फाइटर आग बुझाने में जुटे हैं, लेकिन आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। दूर-दूर तक काले धुएं का गुबार दिखाई दे रहा है। तस्वीरें देखिए रेलवे-डिफेंस सप्लायर कंपनियों को भारी नुकसान स्लीपलूप इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और गलार्ड स्टील लिमिटेड के मालिक जौहर काला ने बताया कि पास की यूनिट में लगी आग से उनकी पूरी प्लांट और मशीनरी जलकर खाक हो गई है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनियां रेलवे और डिफेंस सेक्टर की सप्लायर हैं। इस घटना के बाद उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है, जिससे करोड़ों का नुकसान हुआ है। काला ने आरोप लगाया कि पिछले 4 साल में यह चौथी बार आग लगी है और कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। आग बुझाने इंदौर से SDRF की टीम पहुंची आग बुझाने के लिए लगातार पानी और टैंकरों से सप्लाई की जा रही है। कई जगह रेत भी डाली जा रही है ताकि आग फैल न सके। दमकल कर्मी लगातार लपटों को काबू में करने की कोशिश कर रहे हैं। इंदौर से एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पास रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान भेजा एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि हजारगो इंडस्ट्रीज में ज्वलनशील पदार्थों के कारण आग लगी, जो फैलकर दो अन्य कंपनियों तक पहुंची थी। फिलहाल दोनों प्रभावित यूनिटों में आग को नियंत्रित कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आसपास कोई रिहायशी क्षेत्र नहीं है, लेकिन ढाबों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला:फायरिंग में 4 सुरक्षाकर्मियों की मौत; आतंकी गाड़ी से मैन गेट तोड़ते हुए परिसर में घुसे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कांग्रेस बोली-सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों की जानकारी छिपाई:रक्षा मंत्रालय बोला- शहीदों को शुरू से सम्मान मिला, राजनाथ का बयान गलत संदर्भ में दिखाया

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट:दिल्ली-उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट; मंदिरों, सरकारी दफ्तरों और रेलवे स्टेशन को निशाना बनाने की धमकी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वर्ल्ड अपडेट्स:पाकिस्तान के कराची में पैरामिलिट्री हेडक्वार्टर पर आतंकी हमला, 3 रेंजर्स की मौत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

फिल्ममेकर के. भाग्यराज का निधन:पत्नी और बेटे को सीएम विजय ने सांत्वना दी, तृषा बोलीं- यकीन नहीं हो रहा; कल ही साथ थे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके:अफगानिस्तान में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप का असर, 8 देशों में भी महसूस हुए झटके

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });