Neet Re exam कल यानी 21 जून को होगा। देश भर में इसकी तैयारियां जारी हैं। इस एग्जाम में नकल रोकने और पेपर लीक से बचने के लिए सरकार ने कड़े प्रतिबंध किए हैं। इसी बीच नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों में पढ़ रहे MBBS व अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स की छुट्टियां 21 और 22 जून को कैंसिल कर दी हैं। इस संबंध में NMC ने एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि MBBS समेत अन्य मेडिकल स्टूडेंट्स को 20 और 21 जून को छुट्टियां न दी जाएं। हालांकि अगर कोई स्टूडेंट इमर्जेंसी के चलते लीव लेता है तो उसे छुट्टी दी जा सकती है। लेकिन इस मामले में भी उचित कारण होने पर ही स्टूडेंट्स को छुट्टी दी जाएगी। एडवाइजरी के अनुसार, नीट की एग्जाम में इससे पहले भी कुछ मामलों में मेडिकल कॉलेजों के स्टूडेंट्स की एग्जाम से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियाों से जुड़ने की बात सामने आ चुकी है। ऐसे में मेडिकल संस्थानों और कॉलेजों को सतर्क रहना जरूरी है। NMC के अनुसार इस निर्देश के पीछे का उद्देश्य किसी भी तरह की अनियमितता को रोकना और परीक्षा प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनाए रखना है। NMC ने इस एडवाइजरी में लिखा है कि शिक्षा मंत्रालय से प्राप्त लेटर के सदंर्भ में ये निर्देश जारी किए जा रहे हैं। इसमें नीट री-एग्जाम के निष्पक्ष और सुचारु संचालन के लिए ये पहल की जा रही है। इसके तहत सभी मेडिकल कॉलेजों को सुनिश्चित
NEET एग्जाम के चलते मेडिकल-MBBS के स्टूडेंट्स की छुट्टियां कैंसिल:NMC ने जारी की एडवाइजरी, कल एग्जाम में नकल रोकने के लिए लिया गया ये फैसला
By worldprime
On: जून 20, 2026 5:03 अपराह्न
---Advertisement---