देश का सबसे बड़ा मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम ‘NEET-UG 2026’ आज (रविवार) देशभर में होगा। राजस्थान के 27 जिलों में बनाए गए 611 केंद्रों पर करीब 2.09 लाख अभ्यर्थी डॉक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए परीक्षा देंगे। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सुरक्षा, ट्रैफिक और ड्रेस कोड की सख्त गाइडलाइन जारी की है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अनुसार, परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी, लेकिन अभ्यर्थियों को सुबह 11 बजे से ही रिपोर्टिंग के लिए बुलाया गया है। 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए जाएंगे, इसके बाद किसी भी स्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा। 180 सवाल, 720 नंबर का होगा पेपर नीट में इस बार बायोलॉजी का पलड़ा भारी रहेगा। पेपर का पैटर्न कुछ इस प्रकार है- बायोलॉजी: 90 सवाल (सबसे अधिक वेटेज) फिजिक्स: 45 सवाल केमिस्ट्री: 45 सवाल कुल प्रश्न: 180 सवाल (समय: 180 मिनट) मार्किंग: हर सही सवाल पर 4 अंक मिलेंगे। इस बार लड़कियां आगे, 13.32 लाख फीमेल कैंडिडेट्स देशभर में इस बार कुल 22.79 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, जो पिछले साल के मुकाबले बढ़त दर्शाता है। खास बात यह है कि इस बार भी छात्राओं की संख्या छात्रों से अधिक है। फीमेल कैंडिडेट्स: 13.32 लाख मेल कैंडिडेट्स: 9.46 लाख छात्रों को राहत: बायोमेट्रिक फेल होने पर दे सकेंगे लिखित अंडरटेकिंग अक्सर तकनीकी खराबी के कारण बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन में होने वाली देरी से छात्र परेशान ह
NEET UG 2026- राजस्थान के 611 केंद्रों पर परीक्षा आज:देश के सबसे बड़े मेडिकल एग्जाम के लिए प्रशासन अलर्ट, जानिए कब बंद होगी एंट्री
By worldprime
On: मई 3, 2026 10:03 पूर्वाह्न
---Advertisement---