क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Marpit Video: स्कूली छात्र को घसीट-घसीटकर लात-घूंसों से पीटा, VIDEO वायरल; 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी हिरासत में

On: फ़रवरी 10, 2026 1:34 अपराह्न
Follow Us:
raigarh marpit video: स्कूली छात्र को घसीट घसीटकर लात घूंसों से पीटा, video वायरल; 4 नाबालिग समेत 6 आरोपी हिरासत में
---Advertisement---

Raigarh Marpit Video: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुरानी स्कूली रंजिश के चलते एक स्कूली छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। युवकों ने रास्ता रोककर छात्र को लात-घूंसों और डंडे से जमकर पीटा। इस पूरी वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल (Raigarh viral video) हो रहा है, जिसमें छात्र को घसीट-घसीटकर पीटते हुए देखा जा सकता है। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर स्थित ओला शोरूम के पास की बताई जा रही है। (रायगढ़ स्कूली छात्र की पिटाई). मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें 4 नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों पर बलवा (दंगा) समेत अन्य गंभीर धाराएं जोड़ी जा रही हैं। (रायगढ़ में स्कूली छात्र को घसीट-घसीटकर लात-घूंसों से पीटा). पीड़ित स्कूली छात्र ने 6 फरवरी को कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ स्कूटी से घर लौट रहा था, तभी अभय सिंह ठाकुर, कपिश मित्तल और उनके साथियों ने उसका रास्ता रोक लिया। पुरानी स्कूली रंजिश को लेकर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों, लातों और डंडे से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को राहगीरों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।. जांच में सामने आया है कि मारपीट (Raigarh school student beaten) करने वाले युवकों के ही ग्रुप में शामिल किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में आरोपी अलग-अलग बाइक और स्कूटी पर घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं और छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट कर रहे हैं।. पुलिस ने बताया कि पकड़े गए 6 आरोपियों में से 4 नाबालिगों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं दो आरोपी अभय सिंह ठाकुर (19), निवासी बैकुंठपुर महावीर चौक और कपिश मित्तल (18), निवासी कयाघाट जूटमिल को न्यायालय में पेश कर रिमांड की कार्रवाई की जाएगी।. सीएसपी मयंक मिश्रा ने आरोपियों के परिजनों को बुलाकर बच्चों की गतिविधियों और संगति पर निगरानी रखने की सख्त हिदायत दी है। साथ ही संबंधित स्कूलों के शिक्षकों को भी अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में गुंडागर्दी, सार्वजनिक मारपीट और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });