क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Murder: रायगढ़ में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अधजली हालत में मिला..

On: फ़रवरी 18, 2026 5:15 अपराह्न
Follow Us:
raigarh murder: रायगढ़ में युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, अधजली हालत में मिला..
---Advertisement---

Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में एक युवक को पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गंभीर रूप से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 16-17 फरवरी की देर रात की बताई जा रही है। (रायगढ़ में युवक को पेट्रोल डालकर जलाया). मंगलवार सुबह मौहापाली के भांटापारा मोहल्ले में युवक अधजली हालत में मिला। उसकी पहचान चपले निवासी नंदू पटेल उर्फ शिव प्रसाद पटेल के रूप में हुई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायगढ़ रेफर किया, जहां मंगलवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।. युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया. घटना के बाद पुलिस ने गांव की गली में लगे CCTV फुटेज खंगाले। फुटेज में मृतक को आखिरी बार गांव के दो युवक रोकते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि मारपीट के बाद उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई गई। परिवार ने गांव के दो युवकों पर शक जताते हुए आरोप लगाया है कि वे अक्सर रात में लोगों को रोकते थे।. मामा के घर से खाना खाकर निकला था. मृतक के मामा शत्रुघन पटेल के अनुसार, शिव प्रसाद सोमवार शाम बैंक के काम से मौहापाली आया था। बैंक से पैसा नहीं निकलने पर वह मामा के घर गया, जहां खाना खाने के बाद रात करीब 10:30 से 11 बजे के बीच बाइक से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में दो युवकों ने उसे रोका। सुबह ग्रामीणों ने उसे गंभीर हालत में देखा और सूचना दी। बताया गया कि युवक करीब 60 प्रतिशत तक झुलस चुका था।. पुलिस हर एंगल से कर रही जांच. मामले में खरसिया SDOP प्रभात पटेल ने बताया कि युवक अधजली हालत में मिला था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस CCTV फुटेज सहित सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही गई है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });