क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raigarh Rape: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार

On: मार्च 25, 2026 6:56 अपराह्न
Follow Us:
raigarh rape: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भवती होने पर कराया गर्भपात, आरोपी गिरफ्तार
---Advertisement---

Raigarh Rape: रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने सोशल मीडिया के जरिए युवती से दोस्ती की और फिर शादी का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करने पर पीड़िता ने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।. जानकारी के मुताबिक, 29 वर्षीय युवती की पहचान 29 अप्रैल 2024 को इंस्टाग्राम के माध्यम से सरिया निवासी सूरज उर्फ सूर्यकांत साहू से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। 20 अक्टूबर 2025 को आरोपी युवती के घर पहुंचा और उसे अकेला पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया। विरोध करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी, जिससे युवती डर गई और किसी को कुछ नहीं बताया।. इसके बाद 25 नवंबर 2025 को आरोपी युवती को रायपुर ले गया, जहां अपने रिश्तेदारों के घर दो दिन तक उसके साथ रहा और इस दौरान भी शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई। जब युवती ने शादी की बात कही, तो आरोपी टालमटोल करने लगा।. खाना खाने के दूसरे दिन गर्भपात हो गया. युवती ने प्रेग्नेंसी की बात सूर्यकांत को बताई और उससे शादी करने के लिए कहा, लेकिन उसने काम ठीक नहीं चलने की बात कहकर बात टाल दी। कुछ समय बाद सूर्यकांत उसके घर आया और होटल से खाना लाकर उसे खिलाया। अगले दिन युवती के पेट में दर्द शुरू हुआ और उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद से सूर्यकांत का मोबाइल बंद हो गया।. पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार. 5 मार्च 2026 को सूर्यकांत ने युवती को फोन करके बुलाया। जब युवती उससे मिलने बाजार चौक सरिया पहुंची, तो उसने शादी करने से साफ मना कर दिया।. इसके बाद पीड़िता ने यह बात अपने परिवार वालों को बताई। इसके बाद मंगलवार को उसने महिला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।.

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

आतंकवाद फंडिंग रोकने वाले संस्थान FATF के उपाध्यक्ष बने विवेक:नीरज चोपड़ा को बेस्ट मेल एथलीट ऑफ द ईयर मिला, 22 जून के करेंट अफेयर्स

red and white modern breaking news youtube thumbnail

जरूरी खबर- पैर में सूजन हो तो क्या करें: फॉलो करें RICE थेरेपी, ये 7 संकेत दिखें तो डॉक्टर के पास जाएं, ये 5 गलतियां न करें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

शारीरिक स्वास्थ्य – बड़ी चिकित्सा सर्जरी का निर्णय कैसे लें: जानिए क्यों जरूरी है सेकंड ओपिनियन लेना, पहले अपने डॉक्टर से पूछें ये 10 सवाल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

थलापति विजय@52: फैन से की शादी, माता-पिता पर किया केस:एक्टर बनने के लिए घर छोड़ने का नोट लिखा; आज तीसरे सबसे अमीर CM

red and white modern breaking news youtube thumbnail

उद्धव बोले- शिवसेना 30 साल तक कांग्रेस से लड़ी:लेकिन पार्टी नहीं तुड़वाई; भाजपा ने ये पाप किया, जो दूसरों के बच्चे चुराती है

red and white modern breaking news youtube thumbnail

RAHUL GANDHI RAIPUR VISIT | राहुल गांधी का मैगी ब्रेक!

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });