Raipur Accident: छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है। ताजा मामला राजधानी रायपुर के अभनपुर-राजिम मार्ग से सामने आया है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 13 साल के नाबालिग को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।. कैसे हुआ हादसा. जानकारी के अनुसार नाबालिग बाइक से जा रहा था, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लड़के ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Raipur Accident: रायपुर में ट्रक की टक्कर से 13 साल के नाबालिग की दर्दनाक मौत
By worldprime
On: अप्रैल 25, 2026 4:42 अपराह्न
---Advertisement---