Raipur Accident: रायपुर के संतोषी नगर ब्रिज के पास शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेलीबांधा से आमानाका की ओर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और करीब 15 फीट नीचे जा गिरा। हादसे में एक कार भी ट्रक की चपेट में आ गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।![]()
डिवाइडर से टकराकर ब्रिज से गिरा ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में चल रहा था। संतोषी नगर ब्रिज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद ट्रक पहले डिवाइडर से टकराया और फिर पुल से नीचे जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग वहां जुट गए।
कार को भी मारी टक्कर
हादसे के दौरान ट्रक की टक्कर से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ट्रक चालक और हेल्पर को भी सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक को हटाने का काम शुरू किया गया। हादसे के कारण कुछ समय तक इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

