Raipur Car Fire: राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में रविवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब रिंग रोड पर चलती कार (Telibandha car fire video) अचानक आग का गोला बन गई। अग्रसेन चौक के पास चल रही सुमो ग्रैंड कार में अचानक आग लग गई। कार में सवार लोगों ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। (रायपुर तेलीबांधा कार में आग). जानकारी के मुताबिक, आग लगते ही कार (रायपुर तेलीबांधा कार में आग) से तेज धुआं और लपटें निकलने लगीं। कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई। कार में सवार सभी लोग झारखंड के निवासी बताए जा रहे हैं। सौभाग्य से इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। (रायपुर तेलीबांधा कार में आग). घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल वाहन पहुंचने से पहले ही कार पूरी तरह जल चुकी थी। आग बुझाने के बाद पुलिस ने सड़क पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त कराया, ताकि आवाजाही प्रभावित न हो।. फिलहाल कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार वाहन झारखंड पासिंग का है और मामले की जांच की जा रही है।. देखिए वीडियो –. https://thihacg.com/wp-content/uploads/2026/02/WhatsApp-Video-2026-02-09-at-7.52.17-AM-1.mp4
Raipur Car Fire: रायपुर में चलती कार में आग, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; VIDEO वायरल
By worldprime
On: फ़रवरी 9, 2026 12:46 अपराह्न
---Advertisement---





