सोमवार को जारी JEE एडवांस्ड 2026 रिजल्ट में पहली बार 10,000 से ज्यादा लड़कियों ने क्वालिफाई किया है। ये पहली बार है जब इतनी संख्या में लड़कियों ने IITs में दाखिले के लिए क्वालिफाई किया है। इस साल परीक्षा में शामिल होने वाली हर चार लड़कियों में से लगभग एक ने सफलता हासिल की। लड़कियों का सक्सेस रेट 89% बढ़ा 2019 में IITs में लड़कियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए सुपरन्यूमरेरी सीटें लागू होने के बाद से हर साल लड़कियों की भागीदारी STEM एजुकेशन में बढ़ी है। 2019 में IITs के लिए क्वालिफाई करने वाली लड़कियों की संख्या 5,356 थी, जो 2026 में बढ़कर 10,107 हो गई है। यानी करीब 89% की बढ़ोतरी। वहीं, JEE Advanced में शामिल होने वाली लड़कियों की संख्या 33,249 से बढ़कर 40,562 हो गई है, जो लगभग 22% की वृद्धि है। ये दिखाता है कि IITs में लड़कियों की भागीदारी और सफलता दोनों लगातार बढ़ रही हैं। 1,79 लाख कैंडिडेट्स शामिल हुए थे कुल 1,87,389 कैंडिडेट्स ने JEE Advanced 2026 के लिए रजिस्टर किया था जिसमें से 1,79,694 कैंडिडेट्स एग्जाम में शामिल हुए। इनमें से कुल 56,880 कैंडिडेट्स ने परीक्षा पास की है। कैंडिडेट्स रोल नंबर/मोबाइल नंबर और DOB का यूज करके अपना JEE Advanced स्कोर 2026 देख सकते हैं। हालांकि, अभी तक JEE फाइनल आंसर की को लेकर को अपडेट नहीं दिया गया है। पुणे की आरोही देशपांडे बनीं गर्ल्स टॉपर पुणे की आरोही देशपांडे ने JEE Advanced 2026 में लड़कियों के बीच टॉप किया
JEE एडवांस्ड 2026 में 10 हजार से ज्यादा लड़कियां क्वालिफाई:अब तक का बेस्ट रेजल्ट; 7 साल में 22% बढ़ी भागीदारी, 89% बढ़ा रिजल्ट
By worldprime
On: जून 2, 2026 11:13 पूर्वाह्न
---Advertisement---