Raipur Factory Blast: राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र स्थित बेंद्री की 3D फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन सिलेंडर (Raipur Oxygen Cylinder Blast) फटने से भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में 3 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कुछ अन्य मजदूरों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। मौके पर पुलिस, फायर ब्रिगेड, 108 एंबुलेंस और बचाव दल राहत एवं सर्च ऑपरेशन में जुटे हुए हैं। (रायपुर 3D फैक्ट्री ब्लास्ट)
धमाके से दहल गया इलाका
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फैक्ट्री (Raipur 3D Factory Blast) के भीतर अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद पूरे परिसर में अफरातफरी मच गई। कई मजदूर जान बचाकर बाहर निकल आए, जबकि कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घायल मजदूर को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
3 मजदूरों की मौत (Urla 3D Factory Blast)
पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान कमल सिंह (25) और लाल सिंह, निवासी डिंडौरी (मध्यप्रदेश) तथा अरुण पांडे (19), निवासी जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पिग आयरन से वाहनों के पुर्जों का निर्माण किया जाता है।
जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में लेकर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।