क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Murder: रायपुर में जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, फिर थाने में किया सरेंडर, सच्चाई जान उड़े होश

On: मई 6, 2026 9:07 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Murder:  रायपुर | छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात घरेलू विवाद ने एक भयावह रूप ले लिया, जब नशे में धुत एक बाउंसर ने अपनी ही ससुराल में गोलीकांड को अंजाम दे दिया। आरोपी ने लाइसेंसी पिस्टल से अपनी एक साली की हत्या कर दी, जबकि दूसरी साली गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, आरोपी जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू (32) पेशे से बाउंसर है और वह अपनी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा पर शक करता था। इसी संदेह को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद पत्नी अपने बच्चे को लेकर मायके चली गई।

IMG 20260506 WA0012 300x225

रात करीब 9 से 9:30 बजे के बीच आरोपी नशे की हालत में मोवा थाना क्षेत्र स्थित ससुराल पहुंच गया और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा।

समझाने पर भड़का आरोपी

इस दौरान उसकी सालियां  गीतांजली वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) बाहर आईं और उसे शांत रहने व वापस जाने के लिए समझाने लगीं। लेकिन इसी बात पर आरोपी भड़क उठा और अचानक पिस्टल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी।

IMG 20260506 WA0013 238x300

एक की मौत, दूसरी की हालत नाजुक

फायरिंग के दौरान एक गोली गीतांजली के माथे पर लगी, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी और तड़पते हुए दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी की पीठ में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने दोनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने गीतांजली को मृत घोषित कर दिया, जबकि दुर्गेश्वरी का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

वारदात के बाद भी जारी रहा हंगामा

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार नहीं हुआ। वह घर से बाहर निकलकर सड़क पर हवाई फायरिंग करने लगा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इसके बाद वह खुद ही थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह घटना पूरी तरह से घरेलू विवाद और आपसी शक का परिणामके कारण हुआ है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });