Raipur News: राजधानी रायपुर के नकटी गांव में 80 मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बुधवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण रायपुर कलेक्ट्रेट पहुंच गए। पुनर्वास और मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर रहे।. ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की ओर से जो मकान आवंटित किए गए हैं, उनमें रहने लायक पर्याप्त सुविधाएं नहीं हैं। उनका आरोप है कि आवंटित मकान छोटे हैं और बड़े परिवारों के लिए वहां रह पाना संभव नहीं है। साथ ही बिजली, पानी और अन्य जरूरी सुविधाओं की भी कमी बताई जा रही है।. पुलिस के छूटे पसीने. ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर और आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बैरिकेडिंग की व्यवस्था भी की गई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद रहकर प्रदर्शनकारियों से लगातार बातचीत करते रहे।. कांग्रेस नेताओं ने भी दिया समर्थन. प्रदर्शन में रायपुर जिला कांग्रेस के कई नेता भी शामिल हुए और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। फिलहाल प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और उनकी मांगों पर चर्चा करने में जुटे हुए हैं।
Raipur News: रायपुर कलेक्ट्रेट घेरने पहुंचा पूरा नकटी गांव ! पुलिस के छूटे पसीने
By worldprime
On: जुलाई 1, 2026 5:10 अपराह्न
---Advertisement---