क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Nandanvan: रायपुर के नंदनवन में शुरू होगा 150 फीट जिपलाइन एडवेंचर, बोटिंग और मिलेट्स कैफे की भी मिलेगी सुविधा

On: फ़रवरी 8, 2026 5:02 अपराह्न
Follow Us:
raipur nandanvan: रायपुर के नंदनवन में शुरू होगा 150 फीट जिपलाइन एडवेंचर, बोटिंग और मिलेट्स कैफे की भी मिलेगी सुविधा
---Advertisement---

Raipur Nandanvan: नंदनवन पक्षी विहार में अब पर्यटकों को रोमांच और प्रकृति का अनूठा अनुभव मिलने जा रहा है। यहां 50 फीट से लेकर 150 फीट तक की जिपलाइन, बोटिंग और मिलेट्स कैफे जैसी नई सुविधाएं विकसित की जाएंगी। नंदनवन पक्षी विहार का संचालन अब जंगल सफारी प्रबंधन से हटाकर रायपुर वनमंडल को सौंप दिया गया है। (रायपुर नंदनवन जिपलाइन एडवेंचर)

Whatsapp Image 2026 02 06 At 74559 Pm 1 1770449903 300x225

हाल ही में वन मंत्री केदार कश्यप और क्षेत्रीय विधायक राजेश मूणत ने नंदनवन पक्षी विहार का निरीक्षण किया था। इसके बाद वन मंत्री ने इसके संचालन की जिम्मेदारी रायपुर वनमंडल को देने के निर्देश दिए थे। संचालन हस्तांतरण के साथ ही नंदनवन (Raipur Nandanvan Zipline) के विकास के लिए 30 लाख रुपए का बजट भी स्वीकृत किया गया है।

Whatsapp Image 2026 02 06 At 74557 Pm 1770449971 300x225

रायपुर वनमंडलाधिकारी लोकनाथ पटेल ने बताया कि नंदनवन में पर्यटकों के लिए कई नई सुविधाएं शुरू की जाएंगी। इसमें 50 से 150 फीट तक की जिपलाइन और बोटिंग प्रमुख रूप से शामिल है। जरूरत के अनुसार नए बोट्स भी मंगाए जाएंगे, ताकि लोग प्राकृतिक वातावरण के बीच बोटिंग (Raipur Nandanvan Boating) का आनंद ले सकें।

Image 2026 02 07t130302906 1770449891 300x225

मेल-फीमेल पक्षियों के अनुपात को किया जाएगा संतुलित

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नंदनवन में सैकड़ों की संख्या में पक्षी (Nandanvan Bird Sanctuary) मौजूद हैं। इनमें एमू, मटककली कबूतर, सिल्वर पिजन, गोल्डन पिजन और ऑस्ट्रेलियन स्काई ब्लू पैरेट जैसे विदेशी पक्षी भी शामिल हैं। वर्तमान में कुछ प्रजातियों में मेल और फीमेल पक्षियों के अनुपात में असंतुलन है, जिसे संतुलित किया जाएगा। इसके साथ ही भविष्य में कुछ नई प्रजातियों के पक्षियों को भी पक्षी विहार में लाने की तैयारी है।

पक्षियों को बेहतर तरीके से देखने के लिए केज के फ्रंट में ग्लास लगाए जाएंगे, जिससे बर्ड वॉचिंग का अनुभव और बेहतर हो सके।

Image 2026 02 07t130337724 1770449961 300x225

मिलेट्स कैफे भी होगा शुरू

नंदनवन परिसर में मिलेट्स कैफे भी शुरू किया जाएगा, जहां लोग स्थानीय व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। इसके अलावा कैफे में नॉर्थ इंडियन और साउथ इंडियन फूड भी उपलब्ध रहेगा। प्रबंधन का दावा है कि भोजन के दाम सीमित रखे जाएंगे, ताकि कम कीमत में लोगों को अच्छा और स्वादिष्ट भोजन मिल सके।

31 जनवरी 2026 को नंदनवन पक्षी विहार को औपचारिक रूप से रायपुर वनमंडल को सौंप दिया गया है। इसके बाद से पक्षियों की सुरक्षा, देखरेख और रख-रखाव की पूरी जिम्मेदारी रायपुर वनमंडल की होगी। वन मंत्री ने नंदनवन को नए सिरे से विकसित करने के निर्देश दिए हैं।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });