Raipur Tanker Accident: राजधानी रायपुर में 15 वर्षीय बच्चे को कुचलकर फरार हुए टैंकर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। हादसे के बाद आरोपी पहचान छिपाने के लिए टैंकर की नंबर प्लेट पर पेंट पोतकर बचने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने CCTV फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर उसे धर दबोचा। मामला विधानसभा थाना क्षेत्र का है।. Raipur Accident: रायपुर में पानी टैंकर ने 15 साल के मासूम को कुचला, देखें CCTV फुटेज… जानकारी के अनुसार घटना 26 मई को सड्डू स्कूल के पास हुई थी। तेज रफ्तार पानी के टैंकर ने एलआईजी सेक्टर-01 सड्डू निवासी 15 वर्षीय मासूम को कुचल दिया था। हादसा इतना दर्दनाक था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक टैंकर समेत फरार हो गया था।. पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें हादसे के बाद भागते हुए टैंकर की तस्वीर सामने आई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी चालक ने वाहन की पहचान छिपाने के लिए नंबर प्लेट पर पेंट पोत दिया था, ताकि पुलिस उसे ट्रेस न कर सके। हालांकि पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और फुटेज के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
Raipur Tanker Accident: रायपुर में मासूम को कुचलकर भागाने वाला टैंकर ड्राइवर गिरफ्तार, नंबर प्लेट पर पेंट पोतकर छिपा रहा था पहचान
By worldprime
On: मई 28, 2026 6:52 अपराह्न
---Advertisement---