Teejan Bai: छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और लोक कला की पहचान तीजन बाई की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। स्वास्थ्य खराब होने के बाद उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां मेडिकल ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।. अस्पताल प्रशासन के अनुसार प्राथमिक जांच के बाद तीजन बाई को सीधे मेडिकल ICU में भर्ती किया गया। डॉक्टरों की विशेष टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है, लेकिन एहतियात के तौर पर उन्हें निगरानी में रखा गया है।. पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई देश और विदेश में पंडवानी कला की अग्रदूत मानी जाती हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की लोककला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है। तीजन बाई के स्वास्थ्य खराब होने की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।. Teejan Bai: पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती
Teejan Bai: पंडवानी गायिका तीजन बाई की तबीयत बिगड़ी, रायपुर एम्स में भर्ती
By worldprime
On: मई 28, 2026 1:28 अपराह्न
---Advertisement---