‘टाइम्स हायर एजुकेशन’ (THE) की एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में सबसे ज्यादा यूनिवर्सिटीज भारतीय हैं। रैंकिंग में शामिल कुल 929 यूनिवर्सिटीज में से 128 भारतीय हैं, जो कि सबसे ज्यादा हैं। हालांकि, टॉप 10 लिस्ट में चीन की 5 यूनिवर्सिटी शामिल है जबकि भारत की कोई भी यूनिवर्सिटी टॉप 40 में भी जगह नहीं बना पाई है। चीन लगातार 8वें साल भी टॉप पर रैंकिंग के मुताबिक, एशिया की टॉप 10 यूनिवर्सिटीज में एक बार फिर चीन ने अपना दबदबा कायम रखा है। पहले और दूसरे नंबर पर चाइनीज यूनिवर्सिटीज हैं और टॉप 10 में भी 5 चाइनीज यूनिवर्सिटीज शामिल है। इस रैंकिंग में सिंघुआ यूनिवर्सिटी लगातार 8वें साल भी टॉप पर बना हुआ है। पेकिंग यूनिवर्सिटी भी दूसरे नंबर पर बरकरार है। इसके अलावा सिंगापुर और हांगकांग की भी दो-दो यूनिवर्सिटीज लिस्ट में शामिल है। वहीं जापान की एक यूनिवर्सिटी ने भी लिस्ट में अपनी जगह बनाई हुई है। टॉप 40 में एक भी इंडियन यूनिवर्सिटी नहीं रैंकिंग लिस्ट में इंडिया 128 इंस्टीट्यूट्स और यूनिवर्सिटीज के साथ मोस्ट रिप्रेजेंटेड नेशन है। इसके बाद 115 इंस्टीट्यूट्स के साथ जापान दूसरे नंबर पर है। हालांकि, लिस्ट में टॉप 40 में एक भी इंडियन इंस्टीट्यूट नहीं है। लिस्ट में टॉप 50 में सिर्फ एक ही इंस्टीट्यूट-इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस है। यहां तक की, टॉप 100 में भी सिर्फ ये एक इंस्टीट्यू?
THE एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 जारी:टॉप 40 में कोई भारतीय यूनिवर्सिटी नहीं; टॉप 100 में सिर्फ IISc बेंगलुरु, उसकी भी रैंक गिरी
By worldprime
On: अप्रैल 25, 2026 6:21 अपराह्न
---Advertisement---