आलिया भट्ट स्टारर YRF स्पाई यूनिवर्स की अपकमिंग फिल्म ‘अल्फा’ का टीजर जारी कर दिया गया है। टीजर 1 मिनट 55 सेकेंड का है, जिसमें आलिया जबरदस्त एक्शन करती नजर आ रही हैं। टीजर में कहानी एक युवा महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार आलिया निभा रही हैं। उसे बचपन से ही एक खास मकसद के लिए तैयार और ट्रेन किया जाता है। टीजर में उनके पिता बॉबी देओल उन्हें ‘अल्फा’ नाम के एक सीक्रेट प्रोग्राम से इंट्रोड्यूस कराते हैं, जिसे भारत के अगली पीढ़ी के सैनिकों को तैयार करने के लिए डिजाइन किया गया है। देखिए टीजर की झलक – फिल्म अल्फा के बारे में- ये यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की 7वीं और फीमेल लीड वाली पहली फिल्म है। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर फिल्म में अहम किरदारों में हैं। ऋतिक रोशन, इस यूनिवर्स की फिल्म वॉर के किरदार कबीर का कैमियो रोल प्ले करने वाले हैं। फिल्म 3 जुलाई को रिलीज होने के लिए शेड्यूल है। फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। बॉबी ने आलिया से अनबन की खबरों को अफवाह बताया हाल ही में बॉबी देओल ने ‘अल्फा’ की शूटिंग के बीच आलिया भट्ट से अनबन की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह बताया था। टीवी शो ‘आप की अदालत’ में उनसे आलिया से अनबन की खबरों पर सवाल किया गया था, तो एक्टर ने कहा था, “मुझे भी किसी दोस्त ने उस खबर का स्नैपशॉट भेजा था। मैं भी है
YRF की स्पाई यूनिवर्स ‘अल्फा’ का टीजर रिलीज:जबरदस्त एक्शन करती दिखीं आलिया भट्ट; 3 जुलाई को मूवी होगी रिलीज
By worldprime
On: जून 10, 2026 11:55 पूर्वाह्न
---Advertisement---