वेटरन एक्ट्रेस आशा पारेख ने हाल ही में बताया कि एक फिल्म के डांस नंबर के लिए उन्हें रिवीलिंग कॉस्ट्यूम पहनने का सुझाव दिया गया था, जिसका उन्होंने विरोध किया था। गौरतलब है कि फिल्म ‘पेद्दी’ में जान्हवी कपूर के प्रेजेंटेशन को लेकर बहस जारी है। फिल्म में जान्हवी के किरदार को कैमरे के कुछ एंगल्स और क्लोज-अप शॉट्स के जरिए ऑब्जेक्टिफाई किए जाने के आरोपों के बीच आशा पारेख और जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की प्रस्तुति को लेकर अपने अनुभव शेयर किए। ‘डेक्कन क्रॉनिकल’ को दिए इंटरव्यू में आशा पारेख ने बताया, “मुझे याद है, एक बार एक डायरेक्टर ने मुझसे एक डांस नंबर के लिए काफी रिवीलिंग ड्रेस पहनने को कहा था। मैंने उनकी आंखों में देखकर पूछा, ‘अगर आपकी बेटी यह ड्रेस पहने तो क्या आपको अच्छा लगेगा?’ इसके बाद वह ड्रेस चुपचाप हटा दी गई।” आशा पारेख ने आगे कहा, “आज की हीरोइनें बहुत खूबसूरत हैं। उन्हें खुद को इस तरह दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। देखिए, संजय लीला भंसाली अपनी हीरोइनों को कितने खूबसूरत और सलीके से पेश करते हैं। उनकी फिल्मों में एक्ट्रेसेस बेहद सुंदर लगती हैं। लेकिन दूसरे कुछ डायरेक्टर उन्हीं एक्ट्रेसेस को अलग तरीके से दिखाते हैं और उनका गलत फायदा उठाते हैं।” एक डायरेक्टर ने जया को ऑब्जेक्टिफाई किया था वहीं, जया बच्चन ने कहा कि उनके साथ किस?
आशा पारेख को रिवीलिंग ड्रेस पहनने को कहा गया था:डायरेक्टर पर भड़कते हुए बोली थीं- क्या आपकी बेटी को यह कॉस्ट्यूम अच्छा लगेगा?
By worldprime
On: जून 9, 2026 3:08 अपराह्न
---Advertisement---