क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

एयर इंडिया एक्सप्रेस के MD आलोक सिंह ने इस्तीफा दिया:5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ; उनके नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया का मर्जर हुआ था

On: मार्च 2, 2026 5:08 अपराह्न
Follow Us:
एयर इंडिया एक्सप्रेस के md आलोक सिंह ने इस्तीफा दिया:5 साल का कार्यकाल पूरा हुआ; उनके नेतृत्व में एयरएशिया इंडिया का मर्जर हुआ था
---Advertisement---

टाटा ग्रुप की किफायती एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस (AIX) में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। एयरलाइन के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) आलोक सिंह 33 मार्च को अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद पद छोड़ देंगे। उन्होंने सोमवार को स्टाफ को भेजे एक संदेश में अपने इस्तीफे की घोषणा की। आलोक सिंह के नेतृत्व में ही एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरएशिया इंडिया (अब AIX कनेक्ट) के खुद में मर्जर की प्रोसेस को पूरा किया था। उनके जाने के साथ ही टाटा ग्रुप के स्वामित्व वाली इस एयरलाइन में टॉप लेवल पर लीडरशिप चेंज भी देखने को मिलेगा। आलोक सिंह ने कर्मचारियों को भेजे एक मैसेज में सूफी कवि रूमी की पंक्तियों का जिक्र किया। उन्होंने लिखा, ‘आप समुद्र में एक बूंद नहीं हैं, आप एक बूंद में पूरा समुद्र हैं।’ उन्होंने अपने 5 साल के सफर को असाधारण बताते हुए कहा कि हमने जो कुछ भी बनाया और उसे बनाने के दौरान हम जो बने, उस पर मुझे गर्व है। यह एक ऐसा सफर रहा जिसकी कोई तुलना नहीं है, मैं इसका एक भी चैप्टर बदलना नहीं चाहूंगा। आलोक सिंह 19 मार्च 2023 को MD बने थे आलोक सिंह 9 नवंबर 2020 को तत्कालीन सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया एक्सप्रेस के CEO बने थे। जब जनवरी 2022 में टाटा ग्रुप ने एयर इंडिया का अधिग्रहण किया, तब भी सिंह को कमान सौंपे रखी गई। इसके बाद 19 मार्च 2023 को उन्हें तीन साल के लिए MD नियुक्त किया गया था। अब 19 मार्च को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा है। आलोक सिंह के कार्यकाल में उपलब्धियां सिंह के कार्यकाल में एयर इंडिया एक्सप्रेस एक छोटी एयरलाइन से निकलकर भारत की तीसरी सबसे बड़ी नैरो-बॉडी ऑपरेटर बन गई। उनके कार्यकालकी उपलब्धियां… कैप्टन हैमिश मैक्सवेल होंगे नए एकाउंटेबल मैनेजर आलोक सिंह फिलहाल MD के साथ-साथ ‘एकाउंटेबल मैनेजर’ की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनके जाने के बाद एयरलाइन के चीफ ऑपरेशंस ऑफिसर (COO) कैप्टन हैमिश मैक्सवेल नए एकाउंटेबल मैनेजर होंगे। एकाउंटेबल मैनेजर वह व्यक्ति होता है, जिसके पास एयरलाइन के ऑपरेशंस और सुरक्षा मानकों के लिए रेगुलेटरी अथॉरिटी (DGCA) के प्रति अंतिम जवाबदेही होती है। ये खबर भी पढ़ें… होली पर 3 मार्च को शेयर बाजार बंद रहेगा: NSE-BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी, MCX शाम के सेशन में ओपन होगा; 4 मार्च को मार्केट खुलेगा देशभर में होली की तारीख को लेकर जारी कन्फ्यूजन के बीच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) ने अपनी छुट्टियों का कैलेंडर साफ कर दिया है। शेयर बाजार मंगलवार (3 मार्च 2026) को होली के अवसर पर बंद रहेंगे। इस दौरान इक्विटी, डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई कामकाज नहीं होगा। हालांकि, कमोडिटी मार्केट (MCX) के समय में थोड़ा बदलाव किया गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: डिलीवरी से पहले मां-बच्चे की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs AFG: ‘भारतीय स्पिनरों के लिए बदलाव का दौर’, दूसरे वनडे मैच से पहले बोले बहुतुले; बताया किन पर है नजरें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Koriya Murder: भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, भाई समेत 3 घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टेलीग्राम NEET-UG री-एग्जाम तक बैन के खिलाफ दिल्ली HC पहुंची:CEO बोले- पेपर लीक करने वालों की जगह भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });