क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

मिडिल ईस्ट तनाव का असर- पाकिस्तान शेयर बाजार 10% टूटा:KSE-30 इंडेक्स में 5000 अंक की गिरावट, 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी

On: मार्च 2, 2026 3:41 अपराह्न
Follow Us:
मिडिल ईस्ट तनाव का असर पाकिस्तान शेयर बाजार 10% टूटा:kse 30 इंडेक्स में 5000 अंक की गिरावट, 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी
---Advertisement---

पाकिस्तान के शेयर बाजार में आज यानी 2 मार्च को बड़ी गिरावट रही। KSE-30 इंडेक्स 4,996 अंक (9.73%) गिरकर 46,326 पर बंद हुआ। इससे पहले भारी बिकवाली के चलते मार्केट में 45 मिनट के लिए ट्रेडिंग रोकनी पड़ी यानी लोअर सर्किट लग गया था। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ जारी विवाद का सीधा असर निवेशकों के सेंटीमेंट पर पड़ा है। ईरान पर हमलों के बाद देशभर में विरोध प्रदर्शन बाजार में इस गिरावट की मुख्य वजह मिडिल ईस्ट में बढ़ता युद्ध का खतरा है। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद पाकिस्तान में ईरान के समर्थन में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं। रविवार को कराची में प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी दूतावास में घुसने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस के साथ हुई झड़प में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। देश के बिगड़ते हालातों ने निवेशकों को डरा दिया है। अफगानिस्तान बॉर्डर पर भी तनाव बढ़ा मिडिल ईस्ट के अलावा पाकिस्तान के अपने पड़ोसी देश अफगानिस्तान के साथ भी रिश्ते बिगड़ रहे हैं। सीमा पर बढ़ते तनाव के कारण देश की अर्थव्यवस्था और बाजार पर दबाव बढ़ गया है। जानकारों का कहना है कि जब तक राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मोर्चे पर शांति नहीं होती, बाजार में अनिश्चितता बनी रहेगी। भारत समेत दुनिया भर के बाजारों में सुस्ती पाकिस्तान ही नहीं, आज वैश्विक बाजारों में भी बिकवाली देखने को मिली। एशियाई बाजारों में औसतन 1.3% की गिरावट रही, जबकि अमेरिकी फ्यूचर्स 0.6% नीचे ट्रेड कर रहे थे। भारतीय शेयर बाजार में भी 1% से ज्यादा की गिरावट है। एक्सपर्ट की राय: तनाव ने बिगाड़ा खेल कराची स्थित ब्रोकरेज फर्म आरिफ हबीब के इंटरनेशनल इक्विटी सेल्स हेड बिलाल खान ने बताया कि मिडिल ईस्ट में युद्ध जैसी स्थिति और पाकिस्तान के भीतर हो रहे ईरान समर्थक प्रदर्शनों ने बाजार को पूरी तरह से नीचे धकेल दिया है। हिंसक प्रदर्शनों के चलते विदेशी और स्थानीय निवेशक फिलहाल पैसा निकालने में ही भलाई समझ रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG News: डिलीवरी से पहले मां-बच्चे की मौत, इंजेक्शन लगने के बाद बिगड़ी तबीयत

red and white modern breaking news youtube thumbnail

IND vs AFG: ‘भारतीय स्पिनरों के लिए बदलाव का दौर’, दूसरे वनडे मैच से पहले बोले बहुतुले; बताया किन पर है नजरें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Koriya Murder: भाजपा नेता को फॉर्च्यूनर में जिंदा जलाया, भाई समेत 3 घायल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

टेलीग्राम NEET-UG री-एग्जाम तक बैन के खिलाफ दिल्ली HC पहुंची:CEO बोले- पेपर लीक करने वालों की जगह भारत के 15 करोड़ यूजर्स को सजा मिली

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन तक बारिश-अंधड़ का अलर्ट, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बस्तर में 50 मिमी बारिश

red and white modern breaking news youtube thumbnail

गोविंदा के सिर में बाल नहीं, हेयर पैच लगाते हैं:पत्नी सुनीता ने उड़ाया मजाक, बोलीं- सारे एक्टर करते हैं; जानिए कब-कब दिए पति के खिलाफ बयान

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });