उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ की ओर से आयोजित यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 8 जून 2026 से शुरू हो गई। आज इस परीक्षा का दूसरा दिन है। उत्तरप्रदेश के 28 केंद्रों पर परीक्षा के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कर्मचारियों की भी जांच की गई। बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के बाद ही एग्जाम सेंटर पर एंट्री दी गई। परीक्षा ड्यूटी में एक हजार से अधिक पुलिसकर्मी तैनात हैं। खिड़की से ट्रेन में घुसते छात्रों का वीडियो वायरल : इस तरह यूपी सरकार व्यवस्थित तरीके से एग्जाम का आयोजन करने का दावा कर रही है। जबकि हकीकत बयां करते ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें भारी भीड़ के बीच छात्रों को परेशान होते देखा गया है। एग्जाम खत्म होते ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर सरकार द्वारा किए गए सारे प्रबंध चरमराते हुए नजर आ रहे हैं। #WATCH | Gorakhpur, Uttar Pradesh: A written examination is underway for direct recruitment to the posts of Civil Police Constable and equivalent positions in the Uttar Pradesh Police. The exam is being conducted in two shifts on June 8, 9, and 10 pic.twitter.com/va7059wiCX— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 9, 2026 इस परीक्षा को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भर्ती परीक्षा के लिए यात्रा करने वाले उम्मीदवारों को बसों में 50% की छूट दी है। इन सबके बावजूद पहले ही दिन 5863 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 8 जून को परीक्षा खत्म होने के बाद लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ के कारण परीक्षार्थी जान ज
यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा:पहले ही दिन 5863 छात्रों ने छोड़ी एग्जाम, भारी भीड़ के बीच परेशान छात्रों के वीडियो वायरल
By worldprime
On: जून 9, 2026 3:22 अपराह्न
---Advertisement---