क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

राजस्थान- बस पलटी, बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला:3 मौत, 20 घायल; दावा- सामने वाले कांच पर पत्थर मारा, इसलिए एक्सीडेंट

On: अप्रैल 16, 2026 5:49 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

कोटा में स्लीपर बस के एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हैं। यात्रियों का दावा कि बस के फ्रंट मिरर पर किसी ने पत्थर मारा था, इसलिए ड्राइवर ने कंट्रोल खो दिया। अनियंत्रित होने के कारण बस डिवाइडर पार कर दूसरी लेन में घुसकर पलट गई। पलटने के कारण टूटे कांच वाले हिस्से से पैसेंजर्स बाहर सड़क पर गिर गए। तीन को सामने से आ रहे ट्रॉले ने कुचल दिया। हादसा शहर के आरकेपुरम थाना इलाके में नयागांव पुलिया के पास बुधवार रात करीब 12 बजे हुआ। गुजरात से मध्य प्रदेश जा रही थी स्लीपर पुलिस के अनुसार प्राइवेट कंपनी की बस अहमदाबाद से ग्वालियर-भिंड की तरफ जा रही थी। बस में ज्यादातर सवारियां मध्यप्रदेश की ही थी। बस पलटने के कारण पैसेंजर्स अंदर बुरी तरह फंस गए। यात्रियों को बाहर निकालने के लिए रात करीब2.30 बजे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। ड्राइवर केबिन में बैठे लोग सड़क पर गिरे एक्सीडेंट में 20 से ज्यादा पैसेंजर्स घायल हुए हैं। जिन्हें कोटा के मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। वहीं, ट्रोले के कुचलने के कारण जिन तीन लोगों की मौत हुइ है, उनमें से दो की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस के अनुसार जिन लोगों की हादसे में मौत हुई है वो ड्राइवर केबिन में बैठे थे। बस पलटते ही केबिन का फ्रंट मिरर टूटने से ये लोग सड़क पर गिर गए। उसी दौरान सामने की तरफ से आ रहा ट्रॉला इन लोगों पर चढ़ गया। बस के पैसेंजर्स बोले- पहले लहराई फिर पलटी बस हॉस्पिटल में एडमिट कई घायलों से भास्कर रिपोर्टर ने बात की। उन्होंने बताया कि वे काफी देर तक बस में फंसे रहे। कई लोगों को पैर में गंभीर चोट भी लगी है, इस कारण वे खुद से बस से बाहर ही नहीं निकल सके। रेस्क्यू टीमों ने उन्हें कांच तोड़कर बाहर खींचा है। पैसेंजर: घायल देवेन्द्र ने बताया कि वे ग्वालियर के रहने वाले हैं। अहमदाबाद में काम करते हैं। भाई की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए गांव जा रहे थे। उनके साथ पत्नी और तीन बच्चे भी थे। अचानक बस लहराने लगी। कुछ समझ पाता इतने में ही बस पलट गई। मैंने कांच तोड़ा और बाहर निकला। इसके बाद बच्चों-पत्नी को मुश्किल से बाहर निकाला। पैसेंजर: बस में सवार पूजा ने बताया कि हादसे में उसके भाई कृष्णा की मौत हो गई। बस में वह अपने भाई, दादा, भाभी के साथ सफर कर रही थी। अहमदाबाद से बस दोपहर 12.30 बजे रवाना हुई थी। सभी भिंड जा रहे थे। लेकिन उससे पहले ही हादसा हो गया। उसने बताया कि बस अचानक लहराने लगी और पलट गई। बस इतना ही याद है, हादसा कैसे हुआ इसका पता नहीं। अब देखिए- बस एक्सीडेंट और रेस्क्यू से जुड़े PHOTOS… बस पलटने के कारणों को लेकर अलग-अलग आशंका एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार आशंका है कि हादसा सड़क पर अचानक आए जानवर के कारण हुआ है। हालांकि, अभी जांच की जा रही है। वहीं, बस में सवार लोगों के अनुसार किसी ने बस के कांच पर पत्थर मारा था। जिसकी वजह से ड्राइवर हड़बड़ा गया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हालांकि, दोनों ही कारणों को लेकर अभी जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

TIME-100 सूची में सुंदर पिचाई, रणबीर कपूर, विकास खन्ना शामिल:दुनिया के सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट; मोदी, शाहरुख और सचिन भी रह चुके हैं हिस्सा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के करीब पहुंचे:21 अप्रैल से पहले डील की कोशिश, जल्द आमने-सामने बातचीत संभव; ईरान और पाक अधिकारियों की बैठक आज

red and white modern breaking news youtube thumbnail

भास्कर अपडेट्स:दिल्ली में BRICS की पहली हेल्थ वर्किंग ग्रुप बैठक; चीन, रूस, भारत समेत 9 देशों के स्वास्थ्य अधिकारी शामिल

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ममता ने कहा- दिल्ली के जमींदारों को मुंहतोड़ जवाब दें:अमित शाह बोले- घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से हटाया, अब देश से निकालेंगे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सबरीमाला केस, आज 5वें दिन सुनवाई:कल SC ने कहा था- करोड़ों की आस्था को गलत ठहराना मुश्किल; मंदिर मैनेजमेंट बोला- महिलाएं क्यों आना चाहती हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केदारनाथ धाम में बर्फ की चादर के बीच खुलेंगे कपाट:ग्लेशियर्स काटकर बना स्नो कॉरिडोर, अब तक 5.96 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });