क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

विजय के ड्राइवर के बेटे ने विधायक की शपथ ली:CM की तरफ इशारा करके पूछा- साइन कर दूं; महिला विधायक जीत का सर्टिफिकेट लाना भूलीं; VIDEO

On: मई 12, 2026 4:16 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

तमिलनाडु विधानसभा में सोमवार को पहले दिन नए विधायकों को शपथ दिलाई गई। इस दौरान दो वाक्ये देखने को मिले। पहला- सीएम विजय के ड्राइवर के बेटे ने विधायक की शपथ ली, तो इस दौरान उन्होंने पेपर पर साइन करने से पहले विजय से पूछा। दूसरा- तमिलनाडु की सबसे युवा विधायक एस. कीर्तना सदन में जब विधायक की शपथ लेने आईं, तो अपनी जीत का सर्टिफिकेट भूल गईं। जिससे उन्हें पोडियम से वापस जाना पड़ा। तमिलनाडु में 10 मई को नई सरकार बनी है। एक्टर से नेता बने TVK चीफ जोसेफ विजय नए मुख्यमंत्री बने हैं। एस कीर्तना उन्हीं की कैबिनेट में इकलौती महिला मंत्री भी हैं। पहला वाक्या: ड्राइवर के बेटे ने परमीशन मांग, विजय मुस्कुराए TVK चीफ विजय ने अपनी पार्टी से ड्राइवर राजेंद्रन के बेटे सबरीनाथन को विरुगंबकम से टिकट दिया था। सबरीनाथन ने यहां 27 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्होंने DMK उम्मीदवार प्रभाकर राजा AMV और AIADMK के विरुगई VN रवि को हराया। सोमवार को तमिलनाडु विधानसभा में सबरीनाथन विधायक पद की शपथ लेने पहुंचे, तो सीएम विजय वहीं बगल में बैठे हुए थे। सबरीनाथ ने शपथ पत्र पढ़ा और फिर पेपर में साइन करने से पहले इशारे से विजय से पूछा- क्या मैं साइन कर दूं। विजय ने बिना कोई जवाब दिए बस हल्की सी स्माइल की। फिर सबरीनाथन ने सभी पेपर पर साइन कर दिए। 34 साल से विजय के साथ जुड़े हैं उनके ड्राइवर दूसरा वाक्या: विजय कैबिनेट की महिला मंत्री सर्टिफिकेट ही भूलीं 29 साल की एस कीर्तना ने 10 मई को सीएम विजय के साथ कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली थी। सोमवार को उनको सदन में विधायक की शपथ लेनी थी। शिवाकाशी से TVK विधायक को विधानसभा के प्रधान सचिव के. श्रीनिवासन ने पोडियम पर ही रोक दिया। दरअसल वे जीत का सर्टिफिकेट लाना भूल गईं थीं। अधिकारियों ने कहा, “जब भी वह अपना चुनाव प्रमाण पत्र जमा करेंगी, तब वह शपथ ले सकती हैं।” हालांकि दो घंटे बाद उन्होंने जरूरी काबज जमा कर शपथ ली। कीर्तना ने शिवाकाशी से कांग्रेस उम्मीदवार अशोकन जी को 11,670 वोटों से हराया। जबकि पूर्व मंत्री और AIADMK नेता के.टी. राजेंद्रबालाजी तीसरे स्थान पर रहे। कीर्तना सबसे युवा और पढ़ी-लिखी मंत्री… ————————— AIADMK के 30 विधायक विजय के साथ आना चाहते हैं: पलानीसामी के साथ सिर्फ 17 नेता; दो गुटों में बंट सकती है पार्टी तमिलनाडु में AIADMK पार्टी में फूट पड़ती नजर आ रही है। इस बार चुनाव में AIADMK केवल 47 सीटें ही जीत पाई। एक गुट पलानीसामी का है जिनके समर्थन में 17 नेता हैं। वहीं दूसरा गुट वेलुमणि का है जिनके पास 30 विधायकों का साथ है। पूरी खबर पढ़ें…

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

ऑस्ट्रेलिया 8वीं बार फाइनल में पहुंची:महिला टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हराया; बेथ मूनी की नाबाद फिफ्टी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

अमेरिका में जन्मजात नागरिकता कानून बरकरार:सुप्रीम कोर्ट ने ट्रम्प का आदेश रद्द किया, कहा- देश में जन्मा हर बच्चा अमेरिकी नागरिक होगा

red and white modern breaking news youtube thumbnail

सबरीमाला गोल्ड केस-पूर्व TDB चीफ के खिलाफ सबूत मिले:केरल हाईकोर्ट की नया केस दर्ज करने की मंजूरी, कहा- सच सामने लाने में कसर न रहे

red and white modern breaking news youtube thumbnail

PM मोदी ने सचिवों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक:ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, आत्मनिर्भर भारत और PM गतिशक्ति पर दिया जोर

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर-मंतर पर 11वें दिन प्रदर्शन:भूख हड़ताल कर रहे वांगचुक की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर समर्थकों को रोकने के आरोप

red and white modern breaking news youtube thumbnail

CG Snake Video: घर में मिले 10 बेबी कोबरा और 27 अंडे, सांप के डसने से पिता-बेटी समेत 3 की मौत

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });