मुंबई पुलिस ने एक्ट्रेस सेलिना जेटली के पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज की है। एक्ट्रेस ने उन पर मारपीट, नुकसान पहुंचाने, धमकी देने और लगातार परेशान करने के आरोप लगाए हैं। न्यूज एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शुक्रवार को FIR दर्ज की गई। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 85, 115(2), 351(2) और 352 के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई घरेलू हिंसा अधिनियम, 2005 के तहत चल रही कानूनी प्रक्रिया के अलावा की गई है। जांच में सहयोग नहीं करने के चलते मुंबई पुलिस ने पीटर हाग के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) भी जारी किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घरेलू हिंसा का मामला पहले भी दर्ज पिछले साल नवंबर में सेलिना जेटली ने अंधेरी कोर्ट में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का मामला दायर करवाया था। कोर्ट डॉक्यूमेंट्स के अनुसार, उन्होंने घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत अंतरिम राहत और एकतरफा राहत की मांग की थी। याचिका में सेलिना ने आरोप लगाया था कि उनके पति ने उन्हें काम करने से रोका, आर्थिक रूप से कमजोर किया और मुंबई स्थित घर अपने नाम करवाने का दबाव बनाया। उन्होंने कहा कि यह सब उस समय हुआ, जब वह अपने नवजात बच्चे और माता-पिता की मौत के बाद डिप्रेशन से गुजर रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने पति पर इमोशनल, फिजिकल, सेक्सुअल, वर्बल और फाइनेंशियल अब्यूज का भी आरोप लगा?
सेलिना जेटली ने पति पीटर हाग के खिलाफ FIR दर्ज:2 दिन पहले एक्ट्रेस ने बेटे की कब्र पर जाकर रोने का वीडियो शेयर किया था
By worldprime
On: मई 9, 2026 11:24 पूर्वाह्न
---Advertisement---