अजमेर में यात्रियों से भरी बस 200 फीट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। 28 लोग घायल हो गए। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। पुष्कर जा रही बस में 31 लोग सवार थे। वे पीसांगन (अजमेर) में मायरा भरने जा रहे थे। इस दौरान पुष्कर की घाटी में बस बेकाबू हो गई। हादसा पुष्कर से करीब 3 किलोमीटर पहले रविवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। मौके से गुजर रहे लोगों ने कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को खाई से बाहर निकाला। सभी यात्रियों को पहले पुष्कर के सरकारी अस्पताल लेकर गए। वहां से उन्हें अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। एक्सीडेंट के बाद पुष्कर घाटी में लंबा जाम लग गया है। सीओ ग्रामीण रामचंद्र चौधरी ने बताया- अजमेर से पुष्कर की ओर जाते समय सांझीसर से थोड़ा आगे यह हादसा हुआ है। बस अचानक मेन रोड से खाई में उतर गई और करीब 200 फीट नीचे आकर पेड़ और झाड़ियों में फंस गई। घायलों को लोगों की मदद से जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। हादसे में पूजा (28) पत्नी विजय सिंह गुर्जर और विमला देवी (50) पत्नी ओम प्रकाश गुर्जर शामिल हैं। दोनों ही अजमेर की रहने वाली थीं। मामले की जांच की जा रही है। पहले देखिए, हादसे से जुड़ी PHOTOS… इनपुट सहयोग- अभिषेक शर्मा, पुष्कर पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
200-फीट गहरी खाई में गिरी बस, दो महिलाओं की मौत:28 घायल, 5 की हालत गंभीर; कपड़ों से रस्सी बनाकर घायलों को बाहर निकाला
By worldprime
On: अप्रैल 19, 2026 1:09 अपराह्न
---Advertisement---