CG Weather Update: बंगाल में बनी ट्रफ लाइन के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। प्रमुख वर्षा वाले इलाकों में कपु (20 मिमी), पेंड्रा रोड (20 मिमी), पसान (10 मिमी), कुनकुरी (383 मिमी), तमनार (10 मिमी), कोरबा (10 मिमी) और खड़गांव (10 मिमी) शामिल हैं।. तापमान की बात करें तो बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस रहा।. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना है। अगले 2 दिनों के दौरान प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।. मौसम में बदलाव का कारण दो ऊपरी हवा के चक्रवाती परिसंचरण को बताया जा रहा है। एक सिस्टम उत्तर-पूर्व विदर्भ और दूसरा ओडिशा के आसपास सक्रिय है, जिसके कारण प्रदेश में आंधी-तूफान और बारिश की स्थिति बनी हुई है।. रायपुर में भी बारिश की संभावना. राजधानी रायपुर में भी बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। यहां अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश का अलर्ट, 40-50 किमी रफ्तार से चलेंगी हवाएं, 2 दिन बाद फिर चढ़ेगा पारा
By worldprime
On: अप्रैल 7, 2026 12:43 अपराह्न
---Advertisement---





