क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

जज के फंदे पर लटकते ही पत्नी घर से भागी:बाहर IAS बहन कार लेकर खड़ी थी, ससुर ने पूछा बेटा कहां है? बोली- पता नहीं

On: मई 5, 2026 7:56 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पत्नी से इतने परेशान थे कि उसके सामने ही फंदे पर लटकने बाथरूम में चले गए। पत्नी ने भी उनको रोका नहीं, बल्कि अपनी IAS बहन को फोन कर घर बुलाया। फिर दोनों बच्चों को लेकर कार से रवाना हो गई। इस दौरान अमन के पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा घर की गैलरी में थे। इस पूरी घटना की जानकारी प्रेम कुमार ने पुलिस को दी है। अलवर में रहता है परिवार अमन कुमार मूल रूप से खैरथल-तिजारा के मुंडाना के रहने वाले थे। वर्तमान में उनके घर वाले अलवर शहर के हसन खां मेवात नगर में रहते हैं। अमन की पोस्टिंग दिल्ली के कोर्ट में थी। अमन की पत्नी भी जज हैं। अमन कुमार दिल्ली के ग्रीन पार्क इलाके में पत्नी के साथ रहते थे। उनके दो बच्चे हैं। 2 मई को दिल्ली में हुई घटना एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया- 2 मई को बहू घर से बच्चों को लेकर जाने लगी तो पूछा कि अमन कहां है? बहू ने जवाब दिया कि मुझे पता नहीं है। फिर से पूछा तब भी यही जवाब दिया। वह घर के बाहर निकल गई। बाहर उसकी IAS बहन कार लेकर खड़ी थी। दोनों कार से रवाना हो गईं। बहू ने खुद का मोबाइल भी बंद कर लिया था। इसके बाद कहां गई, कुछ नहीं बताया। इस कारण मुझे चिंता हुई। तुरंत घर के अंदर की तरफ गया। अमन को अवाज लगाई। लेकिन घर में सन्नाटा था। फिर अमन के मोबाइल पर घंटी दी। अमन का फोन बाथरूम में बजा। वापस अमन को कई बार आवाज दी। लेकिन अमन नहीं बोला। आखिर में नौकर को बुलाया गया। नौकर ने बाथरूम के ऊपर लगा कांच तोड़ा। अंदर देखा तो अमन फंदे पर लटका मिला। पिता सदमे में आ गए। बेटे की मौत के दो दिन बाद पिता प्रेम कुमार ने यह पूरी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने पत्नी से प्रताड़ित होकर आत्महत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी का मोबाइल भी जब्त किया है। इसकी जांच की जा रही है। अमन के माता-पिता को भी पुलिस ने दिल्ली बुलाया है। उनसे भी जानकारी ली गई है। ताकि आगे कार्रवाई की जा सके। पुलिस अमन की पत्नी को जल्दी गिरफ्तार कर सकती है। न पति को बचाया न अंतिम संस्कार में आई पिता प्रेम कुमार ने बताया- अमन की मौत का पता चलने पर भी उसकी पत्नी अंतिम संस्कार में नहीं पहुंची। अपने दोनों बच्चों को भी साथ ले गई। अलवर में अमन को मैंने अग्नि दी। अमन बहुत होनहार थे। पहले ही प्रयास में दिल्ली में जज बन गए थे। ट्रेनिंग के दौरान उनकी हरियाणा के सोनीपत की रहने वाली लड़की से मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों ने शादी कर ली थी। शादी के बाद सब ठीक चल रहा था। अब अचानक झगड़ा हुआ था। बहन पर झगड़ा बढ़ाने का आरोप परिजनों ने अमन कुमार की साली पर गृह क्लेश बढ़ाने के आरोप लगाए हैं। जज की साली जम्मू-कश्मीर कैडर में IAS अफसर हैं। उसकी कार से ही अमन की पत्नी दिल्ली के घर से रवाना हुई थी। इसके बाद पता नहीं चला कहां गई। यह भी पता चला कि अमन की साली का पति आईपीएस है। पिता को फोन कर कहा था- जिंदगी से परेशान हूं अमन के चचेरे भाई ने बताया- अमन शर्मा ने 1 मई की रात 10 बजे पिता एडवोकेट प्रेम कुमार शर्मा को फोन कर कहा था कि जिंदगी से परेशान हो चुका हूं। आप एक बार दिल्ली आ जाओ। बेटे के फोन करते ही पिता रात 1 बजे दिल्ली पहुंच गए थे। अगले दिन 2 मई को सुबह बेटे से बातचीत की। तब अमन की पत्नी ने बात-बात में ससुर प्रेम कुमार से कहा कि आप यहां से चले जाओ, वरना पुलिस बुला लूंगी। खुद के सामने पिता का अपमान अमन को बर्दाश्त नहीं हुआ। उन्होंने बाथरूम में जाकर सुसाइड कर लिया। घटना के बाद प्रेम कुमार शर्मा ने दिल्ली पुलिस में पत्नी से प्रताड़ित होकर बेटे के सुसाइड करने की रिपोर्ट दी है। —- यह खबर भी पढ़िए… पत्नी से परेशान जज ने किया सुसाइड:पिता का अपमान बर्दाश्त नहीं कर पाए, IAS साली पर भी परिजन ने लगाए आरोप; लव मैरिज की थी दिल्ली में सुसाइड करने वाले जज अमन कुमार शर्मा (30) पारिवारिक क्लेश से परेशान थे। सुसाइड से एक दिन पहले उन्होंने अलवर में रह रहे पिता को कॉल कर दिल्ली बुलाया था। इस दौरान जज ने पिता से कहा था कि ‘जिंदगी से परेशान हो गया हूं।’ (पूरी खबर पढ़ें)

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });