क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG News: आत्मानंद स्कूलों में पहली बार लगेगा प्रवेश शुल्क, सरकारी स्कूलों में भी लिए जायेंगे पैसे

On: जुलाई 1, 2026 4:48 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG News: छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालयों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 से पहली बार प्रवेश शुल्क लिया जाएगा। अब तक इन विद्यालयों में विद्यार्थियों को पूरी तरह नि:शुल्क प्रवेश दिया जाता था, लेकिन राज्य सरकार ने स्थानीय शुल्क लागू करने का फैसला किया है। यह शुल्क कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों से लिया जाएगा।

CG News: अगले शैक्षणिक सत्र तक पढ़ाएंगे रिटायर शिक्षक, आदेश जारी

मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों से 500 रुपये, जबकि कक्षा 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों से 550 रुपये स्थानीय शुल्क लिया जाएगा।tcw

इस कारण लिया गया फैसला

सरकार के इस फैसले के पीछे आत्मानंद स्कूलों की आर्थिक आवश्यकताओं को प्रमुख कारण बताया जा रहा है। अब तक इन विद्यालयों में किसी प्रकार का स्थानीय शुल्क नहीं लिया जाता था, जिससे खेल सामग्री, विज्ञान प्रयोगशाला, परीक्षा संचालन और अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पर्याप्त राशि उपलब्ध नहीं हो पाती थी।

CG News: कम अंक वाले छात्रों को सरकारी स्कूलों में नहीं मिल रहा प्रवेश?

कई आत्मानंद विद्यालयों को छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्थाओं या उधार का सहारा लेना पड़ रहा था। लंबे समय से विभागीय स्तर पर मांग की जा रही थी कि विद्यालयों को स्थानीय स्तर पर संसाधन जुटाने की अनुमति दी जाए।

14 06 2026 Chhattisgarh School Education New Session M 300x169

सरकारी स्कूलों में भी बढ़ा शुल्क

स्कूल शिक्षा विभाग ने सामान्य शासकीय हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के स्थानीय शुल्क में भी वृद्धि की है। जारी आदेश के अनुसार हाई स्कूल (कक्षा 9वीं-10वीं) का स्थानीय शुल्क 410 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। वहीं हायर सेकेंडरी (कक्षा 11वीं-12वीं) में स्थानीय शुल्क 445 रुपये से बढ़ाकर 550 रुपये कर दिया गया है।

P G Umathe Government Girls Higher Secondary School Shanti Nagar Raipur Chhattisgarh Senior Secondary Schools CXjndHpsJW 300x169

बढ़ती लागत को बताया वजह

स्कूल शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षा सामग्री, खेल सामग्री, विज्ञान प्रयोगशालाओं के उपकरण और अन्य शैक्षणिक संसाधनों की बढ़ती लागत को देखते हुए स्थानीय शुल्क में बढ़ोतरी की गई है। इससे विद्यालयों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });