राहुल रॉय एक महिला के साथ रील वायरल होने से सुर्खियों में आ गए। उनकी जमकर ट्रोलिंग की गई, जिस पर वो पहले ही सफाई देकर कह चुके हैं कि वो अपने खर्च उठाने के लिए ये काम कर रहे हैं, अगर किसी को चिंता है, तो वो उन्हें ढंग का काम दिलवाए। राहुल के बाद अब उनके साथ नजर आई महिला का भी बयान सामने आ चुका है। उनका नाम वनिता है, जो पेशे से डॉक्टर हैं और शौकिया तौर पर रील्स बनाती हैं। उनका कहना है कि लोग ट्रोल कर रह हैं, लेकिन उन्होंने राहुल को काम देकर उनकी मदद की है। डॉक्टर वनिता ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने राहुल से रिश्ते पर सफाई देते हुए कहा, ‘एक अच्छे इंसान का एक अच्छे इंसान से जो रिश्ता होता है, वही मेरा राहुल रॉय के साथ है। अगर आप उनके सच्चे फैंस होते, तो रील देखकर लाइक करते, कमेंट करते, लात मारकर सॉरी नहीं बोला करते।’ आगे वनिता ने कहा, ‘अभी-अभी वो अपनी बीमारी से उबर रहे हैं। अभी थोड़े स्ट्रॉन्ग बने हैं। अगर हम किसी के फैंस हैं, तो हमें उनके गुण और दोष दोनों प्रिय होने चाहिए। वो बात मुझे आप सबमें नजर नहीं आई। इसलिए मुझे कैमरे के सामने आना पड़ा। राहुल रॉय बहुत अच्छे इंसान हैं। बहुत दयालु हैं। उनकी जो भी हेल्प करता है वो दोगुनी संपत्ति पा लेता है, इतना अच्छे हैं उनके स्टार्स।’ वनिता ने वीडियो में बताया है कि उनकी रा
राहुल रॉय के साथ दिखीं महिला ट्रोलिंग पर भड़कीं:कहा- ट्रोल करना आसान, मदद करना मुश्किल, लात मारकर सॉरी नहीं बोलते; एक्टर भी दे चुके हैं सफाई
By worldprime
On: मई 5, 2026 12:50 अपराह्न
---Advertisement---