रायपुर | Raipur News : जिले के उरला थाना क्षेत्र के कन्हेरा गांव में बिजली सबस्टेशन बनाने को लेकर बड़ा विवाद हो गया है। गांव के लोग शमशान घाट की जमीन पर सबस्टेशन बनाए जाने का विरोध कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस जमीन का इस्तेमाल सालों से अंतिम संस्कार के लिए होता आ रहा है, इसलिए यहां निर्माण नहीं होना चाहिए।. READ MORE: RAIPUR BREAKING : राजधानी में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 9 दिनों में तीसरी बार महंगाई का झटका, जानें नया रेट. मंगलवार को गांव में विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया था।. READ MORE: CG BIG News: पेट्रोल-डीजल के बाद अब दूध, सब्जी, राशन, स्कूल बस और ऑटो किराया भी होगा महंगा? बढ़ती कीमतों से छुटे पसीने. विरोध के दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच बहस और धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी। इसके बाद पुलिस ने गांव के सरपंच, जिला पंचायत सदस्य समेत कई ग्रामीणों को हिरासत में ले लिया। बाद में सभी को बस में बैठाकर सेंट्रल जेल रायपुर भेज दिया गया।
Raipur News : रायपुर में 12 एकड़ जमीन बचाने खून के आंसू रो रहे !
By worldprime
On: मई 23, 2026 6:08 अपराह्न
---Advertisement---