क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

Raipur Plant Fire: रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में भीषण आग, दूर-दूर तक दिखा धुएं का गुबार

On: जून 2, 2026 12:03 अपराह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

Raipur Plant Fire: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के आरंग क्षेत्र स्थित मंदिर हसौद के मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार सुबह भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी भयावह थी कि काले धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देता रहा। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।tcw

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और प्लांट के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें और गुबार दूर-दूर धुएं का तक दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। अधिकारियों की निगरानी में राहत और बचाव कार्य चलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों को लगाया गया।

Image 30 300x195

टर्बाइन लीकेज से आग

मंदिर हसौद थाना प्रभारी के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है कि प्लांट के भीतर टर्बाइन लीकेज होने के कारण आग लगी थी। हालांकि आग लगने के सटीक कारणों और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू

फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। प्रशासन ने स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में होने की पुष्टि की है।

जांच में जुटा प्रशासन

तहसीलदार विनोद साहू ने बताया कि मिवान स्टील प्लांट में आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग लगने के कारणों और हुए नुकसान की विस्तृत जांच की जा रही है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });