रायपुर : रायपुर के कबीर नगर स्थित मीडिया सिटी हाउसिंग सोसायटी में कथित वित्तीय अनियमितताओं से बवाल मच गया है| कई पत्रकारों ने मामले को पुलिस को सौंपे जाने पर जोर देते हुए एक बैठक की है|यह जानकारी सामने आई है, कि इस सोसायटी की उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा देते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग की है| यह भी बताया जा रहा है,कि सालों बाद बाद भी मीडिया सिटी सोसायटी का ना तो कोई अधिकृत कार्यालय है और ना ही यहाँ मूलभूत सुविधाओं को जुटाने और विकास की कोई रूपरेखा अमल में लाई गई है| इस बीच वित्तीय अनियमितता और जमीनों की ख़रीद-फ़रोख्त में ”NOC” के नाम पर अवैध उगाही का मामला सुर्ख़ियों में है|
पत्रकार सोसायटी के विगत साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में जनरल बॉडी की बैठक नहीं बुलाए जाने से विवाद गहरा गया है | छत्तीसगढ़ में चर्चित राजधानी पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित के मौजूदा पदाधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही को लेकर बैठकों का दौर जारी बताया जाता है| यह भी बताया जाता है,कि समिति की उपाध्यक्ष सुनीता तिवारी के इस्तीफे ने पूरे घटनाक्रम को नया मोड़ दे दिया है। सुनीता तिवारी ने अपने इस्तीफे में समिति के अध्यक्ष प्रेम पाठक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं|
यह भी पढ़े : पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की विधायकी खतरे म