बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के एक गांव में चार महीने के दौरान आठ लोगों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को 46 वर्षीय किराना दुकानदार रामसहाय जायसवाल को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, जिले के कसडोल थानाक्षेत्र के खर्वे गांव में इस वर्ष फरवरी से 14 मई के बीच आठ लोगों की कथित तौर पर जहर देकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने बताया कि छह जून को खर्वे गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को आवेदन देकर फरवरी से 14 मई के बीच गांव में आठ लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौतों की जानकारी दी थी।
ग्रामीणों ने इन मौतों के लिए गांव के ही रामसहाय जायसवाल पर संदेह जताया था। अधिकारियों ने बताया कि सात मृतकों के शवों को कब्र से निकालकर रायपुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमार्टम कराया गया। उन्होंने बताया कि फॉरेंसिक जांच के लिए मृतकों के डीएनए, विसरा और अन्य नमूने सुरक्षित रखे गए हैं। मृतक बुधराम जायसवाल का अंतिम संस्कार पहले ही परिजनों द्वारा किया जा चुका था।
पुलिस के मुताबिक, जांच में पता चला कि आरोपी ने गांव के एक व्यक्ति से चूहा मारने की दवा के नाम पर सुहागा (जहर) लिया था। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर रामसहाय से पूछताछ की गयी। अधिकारियो