क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड राजनीति जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश अंतरराष्ट्रीय टेक्नोलॉजी छत्तीसगढ़

---Advertisement---

CG Weather Update: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन ही पहुंचा रायपुर, 27 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

On: जून 24, 2026 11:14 पूर्वाह्न
Follow Us:
red and white modern breaking news youtube thumbnail
---Advertisement---

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जून को दंतेवाड़ा के रास्ते प्रदेश में प्रवेश करने वाला मानसून महज 24 घंटे के भीतर करीब 75 प्रतिशत हिस्से तक पहुंच गया है। मौसम विभाग ने कोरिया, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और कबीरधाम के कुछ क्षेत्रों में भी जल्द मानसून पहुंचने की संभावना जताई है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम सक्रिय रहने के आसार हैं।

मंगलवार शाम राजधानी रायपुर में हुई झमाझम बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। बारिश के बाद पूरे प्रदेश में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है। मंगलवार को सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 22 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।tcw

इन इलाकों में बसरे बादल

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। डौंडी और नांगर में सबसे अधिक 5-5 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड हुई। मैनपुर और धमतरी में 4-4 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। सरसीवा, कांकेर, कुकरेल, दरभा, नगरी, धानोरा, भटगांव, मगरलोड, जगदलपुर, राजनांदगांव, बड़े राजपुर और तोकापाल में 3-3 सेंटीमीटर वर्षा हुई।

इसके अलावा बस्तर, बिलाईगढ़, अमलीपदर, बेलरगांव, माकड़ी, गुरूर, पाटन, चारामा, गरियाबंद, छुरा, सरौना, कुरूद, भानुप्रतापपुर, फरसगांव और भाखरा में 2-2 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं रामानुजनगर, भोपालपट्टनम, डोंगरगढ़, कुटरू, अंबागढ़ चौकी, गिधौरी तुंदरा, कोटा, अहिवारा, रायपुर शहर, धरमजयगढ़, भिलाई, केशकाल, गुंडरदेही, बोराई, अर्जुन्दा और बसना में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

CG Weather Update

इन इलाकों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई इलाकों के लिए बारिश, तेज हवा और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, गरज-चमक और बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदाबाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज-चमक और बारिश की संभावना को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

CG Weather Update:

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रायपुर में बुधवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

red and white modern breaking news youtube thumbnail

दावा- ट्रम्प टैरिफ को लेकर कॉमर्स मिनिस्टर पर भड़के थे:कहा- भारत अमेरिकी सामान पर 175% टैरिफ लगाता है, तुम्हारे आंकड़े बकवास हैं

red and white modern breaking news youtube thumbnail

केतन अग्रवाल मर्डर केस को लेकर भड़कीं एक्ट्रेस:आंचल खुराना बोलीं- सिया को धक्का देकर खत्म कर देना चाहिए, कोई केस नहीं होना चाहिए

red and white modern breaking news youtube thumbnail

कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा, 5 की मौत:50-55 लोगों के दबे होने की आशंका, 4 का रेस्क्यू; सेना भी बचाव में जुटी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Raipur News: रायपुर में तालाब किनारे भ्रूण मिलने से सनसनी..

red and white modern breaking news youtube thumbnail

Mahasamund Murder: बर्थडे की रात छात्रा का मर्डर, रेत में दबी मिली लाश; खोपड़ी भी टूटी

red and white modern breaking news youtube thumbnail

वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई ने दोबारा शतक बनायाः 10 साल के आशीर्वाद ने 119 गेंदों पर 168 रन बनाए, इसमें 19 चौके, 6 छक्के शामिल

Leave a Comment

// Function to get current page info for sharing const currentUrl = window.location.href; const pageTitle = document.title; // --- 1. Follow Your Official Pages --- // These links go directly to the URLs you provided // Instagram Follow document.getElementById('wpliteInstagramFollow').addEventListener('click', function() { const instaUrl = 'https://www.instagram.com/worldprime.news?igsh=N3I0azl5ZTd1b3U5&utm_source=qr'; window.open(instaUrl, '_blank'); }); // Facebook Follow document.getElementById('wpliteFacebookFollow').addEventListener('click', function() { const fbUrl = 'https://www.facebook.com/share/1ATWDHQiYR/?mibextid=wwXIfr'; window.open(fbUrl, '_blank'); }); // --- 2. Share Current Page to Others --- // These remain as "Sharing" functions // WhatsApp Share document.getElementById('wpliteWhatsAppShare').addEventListener('click', function() { const whatsappUrl = 'https://api.whatsapp.com/send?text=' + encodeURIComponent(pageTitle + " " + currentUrl); window.open(whatsappUrl, '_blank'); }); // Twitter Share document.getElementById('wpliteTwitterShare').addEventListener('click', function() { const twitterUrl = 'https://twitter.com/intent/tweet?url=' + encodeURIComponent(currentUrl) + '&text=' + encodeURIComponent(pageTitle); window.open(twitterUrl, '_blank'); }); // --- 3. Mobile Native Share (The Floating Button) --- document.getElementById("mobileShareFloatingButton").addEventListener("click", function (e) { e.preventDefault(); if (navigator.share) { navigator.share({ title: pageTitle, url: currentUrl }) .then(() => console.log("Share successful")) .catch(err => console.error("Share failed", err)); } else { alert("Native sharing not supported. Use the icons below!"); } });