CG News: सरगुजा जिले के अंबिकापुर में बाल संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था में बड़ी चूक सामने आई है। देर शाम तेज बारिश और बिजली गुल होने का फायदा उठाकर 11 अपचारी नाबालिग सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गए। घटना के बाद संप्रेक्षण गृह प्रबंधन और पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।. जानकारी के अनुसार, अपचारी बालकों ने पहले खिड़की तोड़ी और फिर पीछे की दीवार फांदकर परिसर से बाहर निकल गए। घटना के समय मुख्य गेट पर दो सुरक्षाकर्मी तैनात थे, लेकिन इसके बावजूद इतनी बड़ी संख्या में नाबालिग फरार हो गए।. घटना की जानकारी मिलते ही संप्रेक्षण गृह प्रबंधन ने तत्काल गांधीनगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अलग-अलग टीमों का गठन कर फरार अपचारी नाबालिगों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है।
CG News: पुलिस को चकमा देकर बाल संप्रेक्षण गृह 11 नाबालिग फरार
By worldprime
On: जून 24, 2026 11:57 पूर्वाह्न
---Advertisement---